फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Keep your mind in the devotion of God: Muni Pranamya Sagar

भगवान की भक्ति में मन लगाकर रखें

Sun, 21 Nov 2021 02:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Keep your mind in the devotion of God: Muni Pranamya Sagar
आगरा। एमके पुरम्, पश्चिमपुरी में आयोजित श्री चिंतामणि भगवान पार्श्वनाथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव शनिवार को मोक्ष कल्याणक की क्रिया के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान मुनि प्रणम्य सागर महाराज ने कहा कि श्रद्धालुओं से कहा कि उनके ध्यान में रहना चाहिए कि मोक्ष कल्याणक के दिन ही प्रति वर्ष मेले का आयोजन करना है। भगवान की भक्ति में मन लगाकर रखें। इसी से हमारी आत्मा के परिणाम शुद्ध होते हैं।
विज्ञापन

महोत्सव के पांचवें दिन मुनि प्रणम्य सागर व मुनि चंद्र सागर महाराज के सानिध्य में पंडित विनोद कुमार सनत कुमार ने अभिषेक और पूजन कराया। सिद्धार्थ एंड पार्टी ने भजन प्रस्तुत किए। आखिरी दिन जिनेंद्र भगवान का अभिषेक, शांतिधारा, नित्यमह पूजन, दशभक्ति पाठ, मोक्ष गमन, निर्वाण कल्याणक पूजन, शांति यज्ञ एवं विसर्जन हुआ। मोक्ष कल्याणक के बाद भगवान पार्श्वनाथ का प्रथम महामस्तकाभिषेक हुआ। पहला अभिषेक नीरज जैन व पंकज जैन, पहली शांतिधारा केवलचंद, राहुल जैन, श्रीचंद्र जैन, संजय जैन परिवार ने की। अंत में सभी पात्रों का सम्मान किया गया। इसके बाद भगवान जिनेंद्र की यात्रा एमके पुरम् से सेक्टर-सात स्थित जैन मंदिर पहुंची। यात्रा में प्रदीप जैन, राजेश जैन, राहुल जैन, सजय जैन, मनोज जैन, जगदीश प्रसाद जैन, राकेश जैन, विजय जैन, शैलेंद्र जैन, अनुराग जैन, अमर जैन, राकेश जैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

आगरा। ओल्ड ईदगाह कॉलोनी में जिनबिंग पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के पांचवें दिन शनिवार को ज्ञान कल्याणक की क्रिया संपन्न कराई गई। केवल ज्ञान प्राप्ति के बाद आदि कुमार से ऋषभ सागर बने भगवान के लिए श्रद्धालुओं ने रंगोली सजाई। मुनि वीर सागर महाराज ने प्रवचन में कहा कि गुरु के प्रति विनय भाव से ही कल्याण का मार्ग मिलता है। कितने भी शास्त्र और सिद्धांत पढ़ लो, गुरु भक्ति बिना कल्याण के मार्ग तक नहीं पहुंच सकते। जिस घर में गुरु चरण पड़ जाएं, वह घर मंदिर बन जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुनि वीर सागर, मुनि विशाल सागर व मुनि धवल सागर महाराज के सानिध्य में ज्ञान कल्याणक की क्रिया संपन्न हुई। इंद्र व इंद्राणियों के स्वरूपों ने देव शस्त्र पूजन के साथ अष्ट द्रव्यों से भगवान की पूजा-अर्चना की। ज्ञान कल्याणक का अर्घ्य समर्पित किया। तीनों मुनियों ने भगवान आदिनाथ के मूर्ति को प्रतिष्ठित किया। इस दौरान नीलेश जैन ने भजन गाया। संचालन प्रदीप ने किया। इस दौरान मुख्य संयोजक रिंकू जैन, अनिल जैन, अमित जैन, अजीत जैन, अभय केदार, रविंद्र, राजकुमार, सचिन, चंद्रदीप, अतुल, अजय, दीपक की उपस्थिति रही। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed