{"_id":"66d1c7b896dc5d78bc0ff9de","slug":"kayakalp-team-will-reach-the-district-today-to-check-health-services-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-123145-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: स्वास्थ्य सेवाओं की जांच करने आज जिले में पहुंचेगी कायाकल्प टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: स्वास्थ्य सेवाओं की जांच करने आज जिले में पहुंचेगी कायाकल्प टीम
Fri, 30 Aug 2024 06:53 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 30 Aug 2024 06:53 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवाओं की जांच करने आज जिले में पहुंचेगी कायाकल्प टीम
- अस्पताल प्रशासन ने की तैयारियां, व्यवस्थाओं के आधार पर मिलेगा पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। कायाकल्प अवार्ड योजना के तहत स्वास्थ्य निदेशालय द्वारा गठित टीम सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्था की जांच के लिए शनिवार को मैनपुरी पहुंचेगी। टीम जिला अस्पताल, सौ शैय्या अस्पताल और भोगांव सीएचसी का निरीक्षण करेगी। यहां की स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन तथा व्यवस्थाओं को परखेगी।
शुक्रवार को अस्पताल में निरीक्षण को लेकर तैयारियां चलती रहीं। सरकार द्वारा गठित नेशनल क्वालिटी इंश्योरेंस स्टैंडर्स (एनक्यूएएस) की कायाकल्प की टीम शनिवार को मैनपुरी पहुंचेगी। टीम में शामिल कानपुर देहात के सीएचसी राजपुर प्रभारी डाॅ. डीके सिंह और डाॅ. प्रियांक त्रिपाठी सुबह 10 बजे जिला अस्पताल पहुंचेंगे। यहां वह ओपीडी, इमरजेंसी और इनडोर वार्ड का निरीक्षण कर अस्पताल प्रशासन द्वारा मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं की पड़ताल करेंगे। टीम के सर्वे में यदि अस्पताल ने बेहतर प्रदर्शन किया तो इसकी रिपोर्ट शासन को प्रस्तुत की जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर शासन द्वारा अतिरिक्त बजट उपलब्ध कराया जाएगा। इसी को लेकर शुक्रवार को पूरे दिन अस्पताल में तैयारियां चलती रहीं। सीएमएस डाॅ. मदनलाल के निर्देश पर मैनेजर वरुणा पूनम ने ओपीडी, इनडोर और इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण कर खराब उपकरण को ठीक कराया।