फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kaushiki was murdered on suspicion of a love affair.

Agra News: प्रेम संबंध के शक में की गई थी कौशिकी की हत्या

Fri, 17 Oct 2025 12:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 17 Oct 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Kaushiki was murdered on suspicion of a love affair.
करहल। थाना क्षेत्र के गांव केहरी निवासी रामकिशन की 16 वर्षीय पुत्री कौशिकी की हत्या प्रेम प्रसंग के शक में की गई थी। जेल से रिमांड पर लाए गए आरोपी मामा मोहन पाल ने जुर्म कबूल किया है। पूछताछ करने के बाद करहल पुलिस ने उसे वापस जेल भेजा है। गांव केहरी की रहने वाली कौशिकी 27 सितंबर को सिरसागंज रोड पर रहने वाले मामा मोहन पाल के घर राम बरात देखने आई थी। अगले दिन उसका शव अंडरपास के पास झाड़ियों में पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 11वीं की छात्रा कौशिकी की हत्या की वजह गला घोंटना बताया गया था। मामा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने के बाद पुलिस तलाश कर रही थी, इस बीच कुछ दिन पहले ही मोहन पाल ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। पुलिस हत्यारोपी मोहन पाल को 2 दिन पहले जेल से रिमांड पर लेकर आई। जब पूछताछ की गई तो उसने कुछ देर पुलिस को भ्रमित करने की कोशिश की। बाद में वह टूट गया और भांजी की हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसे शक था कि भांजी का किसी से प्रेम संबंध है। भांजी को रोका गया, मगर उन्हें लग रहा था कि भांजी नहीं मानी थी। इसी वजह से उसने गुस्से में आकर गला घोंटकर हत्या कर दी। शव को घर से कुछ दूर अंडरपास के पास झाड़ियों में फेंक दिया। कोई शक न करे, इसलिए घर से रुपये जेवर लेकर भाग जाने की जानकारी कौशिकी के परिजन को दी थी। मगर, शव बरामद होने के बाद भेद खुल गया तो वह भाग गया था। हत्यारोपी के जुर्म कबूल करने के बाद वापस जेल भेजा गया।
विज्ञापन

हत्यारोपी को रिमांड पर लाकर पूछताछ की गई, प्रेम संबंध का शक कौशिकी की हत्या का कारण बना। हत्यारोपी ने रिमांड के दौरान जुर्म कबूल किया है। उसे पूछताछ के बाद वापस जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

- राहुल मिठास, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed