{"_id":"5e1613c08ebc3e881043ac89","slug":"kasturba-avasiya-balika-mainpuri-news-agr4238230161","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब समग्र शिक्षा अभियान से सुधरेगी कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की दशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब समग्र शिक्षा अभियान से सुधरेगी कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की दशा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के भी अब दिन बहुरने वाले हैं। समग्र शिक्षा अभियान के तहत इन विद्यालयों में शिक्षण कार्य के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को सुधारने का निर्णय लिया गया है। राज्य परियोजना निदेशक ने तैयारियों को पूर्ण कराने के लिए बेसिक शिक्षाधिकारी को पत्र भेजा है।
जिले में तीन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। भोगांव, करहल व घिरोर में संचालित कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में 300 छात्राएं कक्षा छह से आठ तक की शिक्षा ले रही हैं। इन छात्राओं को बेहतर शिक्षा के साथ ही आवासीय और अन्य सुविधाओं के लिए शासन ने समग्र शिक्षा अभियान का सहारा लिया है। निदेशक समग्र शिक्षा अभियान विजय किरन आनंद ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को पत्र लिखकर इन स्कूलों में विशेष शिक्षा के साथ ही व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं। निदेशक ने कहा है कि कस्तूरबा गांधी विद्यालयों को प्रेरणा और दीक्षा एप से भी जोड़ा जाए जिससे कि इन विद्यालयों में शिक्षा की गुणात्मक जांच के साथ व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त बनाया जाए।
वार्डन को दिया जाएगा प्रशिक्षण
समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिले में संचालित कस्तूरबा गांधी विद्यालय की वार्डन को 23 जनवरी को लखनऊ में प्रेरणा व दीक्षा ऐप का प्रशिक्षण दिया जाएगा। ऐप के माध्यम से शिक्षण कार्य के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं की मॉनीटरिंग होगी।
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ ही यहां शिक्षा प्राप्त करने वाली छात्राओं को बेहतर सुविधाएं दिलाने के लिए ये व्यवस्था की जा रही है। निदेशक के निर्देश के अनुसार तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। निश्चित तिथि पर वार्डन को प्रशिक्षण के लिए लखनऊ उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
विजय प्रताप सिंह, बीएसए