फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasjang news crime cyber thug

Agra News: महिला व्यापारी को गिफ्ट का लालच देकर 1.15 लाख रुपये ठगे

Sun, 04 Feb 2024 03:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
kasjang news crime cyber thug
कासगंज। शहर की महिला कपड़ा व्यापारी से साइबर ठगों ने गिफ्ट का लालच देकर 1.15 लाख रुपये ठग लिए। महिला ने ठग के रिपोर्ट दर्ज कराई है।आवास विकास कालोनी निवासी ऊषा का कहना है कि वह कपड़ा का व्यापार करती है। उसके पास अनजान नंबर से कॉल आया कि इलेक्ट्रॉनिक गिफ्ट देना है। उसके बदले में पहले कुछ रुपये दिए जाने की मांग की गई। उसने अलग-अलग कर 1.15 लाख रुपये अदा कर दिए, लेकिन इसके बाद भी उसे गिफ्ट आदि कुछ भी नहीं भेजा गया। जिस नंबर से उसके पास कॉल आई थी उसी पर उसने कई बार काॅल किया। बाद उसे एहसास हुआ उसे साइबर ठगों ने जालसाजी का शिकार बनाकर उससे रुपये हड़प लिए हैं। इसके बाद उसने मामले की जानकारी थाना पहुंचकर पुलिस को दी। पुलिस ने उसकी तहरीर पर साइबर ठगी का मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed