फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kashyap, Nishad community should be included in Scheduled Caste: Narendra Kashyap

कश्यप, निषाद समाज को अनुसूचित जाति में किया जाए शामिल: नरेंद्र कश्यप

Wed, 18 Mar 2026 09:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 09:27 PM IST
विज्ञापन
Kashyap, Nishad community should be included in Scheduled Caste: Narendra Kashyap
फोटो34कासगज में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अति​थि पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक
कासगंज। भाजपा सरकार महापुरुषों को सम्मान देने और उनके विचारों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उनके नाम पर पार्क एवं प्रतिमाओं का निर्माण कराया गया है। यह कहना है पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप का। वो अमांपुर रोड स्थित एक फार्म में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे। उन्होंने कहा कि वो सरकार से कश्यप और निषाद समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग करेंगे, जिससे समाज को आरक्षण और सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नरेंद्र कश्यप ने किया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बॉवी कश्यप एवं समाज के लोगों ने उन्हें फूलमाला, स्मृति चिह्न व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि सरकार ने महर्षि कश्यप और एकलव्य सहित कई महापुरुषों के सम्मान में ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर में उनके नाम पर पार्क एवं प्रतिमाओं का निर्माण कराया गया है। कहा कि महापुरुषों के आदर्शों पर चलकर ही समाज का उत्थान संभव है। राज्य मंत्री ने 5 अप्रैल को गाजियाबाद में आयोजित होने वाले समाज के सम्मेलन में अधिक से अधिक लोगों से भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि सरकार बिना भेदभाव के सभी वर्गों के हित में काम कर रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी सहित कई पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में महेंद्र सिंह बघेल, नरेश नंदन, मुन्नालाल कश्यप, डॉ. खूब सिंह लोधी, राजवीर सिंह, आकाशदीप रानू, संजय पुंढीर सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed