{"_id":"68c855abcae7466f200f62ac","slug":"kashish-and-yashas-models-were-the-best-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-137075-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कशिश व यशा के मॉडल रहे सर्वश्रेष्ठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कशिश व यशा के मॉडल रहे सर्वश्रेष्ठ
Mon, 15 Sep 2025 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 15 Sep 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
फोटो01कासगंज के पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी के विजेता व मॉडल प्रस
कासगंज। पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें कशिश व यशा के मॉडल सर्वश्रेष्ठ रहे। प्रथम, द्वितीय स्थान पर रहे मॉडलों के प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्य सुनीता यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। दो वर्गों में आयोजित प्रदर्शनी में छात्राओं ने आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए। जूनियर वर्ग मे कशिश के मानव सुरक्षा मॉडल को प्रथम स्थान मिला। गौरी का वायु प्रदूषण मॉडल दूसरे स्थान पर और जैनब का कोशिका मॉडल व अनुप्रिया का सोलर पॉवर एनर्जी माॅडल संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहा। सीनियर वर्ग में यशा का मिनी पॉवर प्लांट प्रथम स्थान पर रहा। अरमीन का डीएनए प्रतिकृति मॉडल दूसरे स्थान पर तथा प्रांशी का मानव हृदय तीसरे स्थान पर रहा। प्रवक्ता विवेक शंकर व शिक्षक रामचंद्र शामिल रहे। इस दौरान सरिता, अनुषा सिन्हा, ओमेंद्र कुमार, सुशील शर्मा, श्वेता सिंह, शीला देवी आदि मौजूद रहीं।