{"_id":"677c226726cfd92a0c09064e","slug":"kasganj-won-uttar-pradesh-american-football-championship-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-126100-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कासगंज ने जीती उत्तर प्रदेश अमेरिकन फुटबॉल चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कासगंज ने जीती उत्तर प्रदेश अमेरिकन फुटबॉल चैंपियनशिप
Tue, 07 Jan 2025 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। उत्तर प्रदेश अमेरिकन फुटबॉल चैंपियनशिप स्पोर्ट्स स्टेडियम सोरोंंजी में आयोजित की गई। कासगंज का पुरुष, महिला और मिश्रित सभी वर्गों में दबदबा रहा। टीमों ने सभी खिताब अपने नाम करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। पुरुष वर्ग में मेरठ के अजीत तथा महिला वर्ग में कासगंज की अर्चना शर्मा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गई।
प्रतियोगिता का उद्घाटन एडीएम राजेश कुमार पटेल ने किया। महिला वर्ग में कासगंज ए की टीम विजेता बनी। खिलाड़ी सोनी और करिश्मा ने 6-6 अंक बनाए। पुरुष वर्ग में कासगंज और कासगंज ए ने अपने-अपने पूल मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई। कासगंज ने एटा को 21-0 और मेरठ को 18-8 से हराया। कासगंज ए ने सोनभद्र को 12-6 और वाराणसी को 6-2 से पराजित किया। फाइनल मुकाबला में कासगंज ने कासगंज ए को 37-0 से हराया। संकल्प ने 8 अंक, मुनेंद्र रोनी ने 7 अंक और नवनीत ने 6 अंक के साथ अहम भूमिका निभाई। मिश्रित टीम वर्ग में कासगंज ने अलीगढ़ को 18-0 से हराकर खिताब जीता। खिलाड़ी मुनेंद्र रोनी, प्रक्ष जादौन और अर्चना ने 6-6 अंक बनाए। एसडीएम अनेक सिंह, खेल अधिकारी हरफूल सिंह, संघ के सचिव डॉ. प्रवीण सिंह जादौन ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे। इस दौरान धर्मेश शर्मा, ठाकुर सुमित पुंढीर, जितेंद्र ठाकुर प्रधान, कुश्ती कोच बृजेश यादव आदि मौजूद रहे।