फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasganj uproar 21 nominated and 16 arrested in uproar over Buddha statue installation

Kasganj News: बुद्ध प्रतिमा स्थापना को लेकर हुए बवाल में 21 नामजद, 16 गिरफ्तार

Fri, 05 Aug 2022 05:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 05 Aug 2022 05:53 PM IST
सार

कासगंज की सहावर कोतवाली क्षेत्र के गांव सादिकपुर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद बवाल हो गया था। मौके पर पहुंची पुलिस पर आक्रोशित लोगों ने पथराव शुरू कर दिया, जिसमें एसओ समेत चार पुलिसकर्मियों को चोटें आई थीं। 
 

विज्ञापन
Kasganj uproar 21 nominated and 16 arrested in uproar over Buddha statue installation
ग्रामीणों से बात करते एसपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के  सहावर थाना क्षेत्र के गांव सादिकपुर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित करने के मामले को लेकर थाना पुलिस ने बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, हमला, धारा 144 के उल्लघंन, 7 सीएलआर सहित अन्य धाराओं में 21 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 25-30 लोग अज्ञात दर्शाए गए हैं। पुलिस अब तक 16 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने मौके से पांच बाइकें भी बरामद की हैं।

विज्ञापन


यह प्राथमिकी पुलिस की ओर से दर्ज कराई गई है, जिसमें 21 लोगों नामजद किए गए है। जिनमें 16 लोग गिरफ्तार हुए हैं। नामजद हुए गिरफ्तार लोगों में किशनपाल, ललित कुमार, सुरेश, देवेंद्र, चंचल, शिवचरन, ब्रजकिशोर, चरन सिंह, करन सिंह, दर्शन सिंह, हरिप्रसाद, सोनू, शिवशंकर, नेतराम, तारावती, कृष्णवती शामिल हैं। नामजद हुए पांच लोगों में कालीचरन, नन्हेंलाल, गोपूचंद्र, धर्मेंद्र एवं सोरन लाल फरार हो गए। 

विज्ञापन


पांच बाइकें की बरामद

इस एफआईआर में 25-30 लोग अज्ञात दर्शाए गए हैं। पुलिस ने झगड़े के मौके से पांच बाइकें बरामद की हैं। प्रतिमा स्थापना के दौरान बृहस्पतिवार की सायं अनिल और देवेंद्र के बीच विवाद हुआ था। इस विवाद की सूचना पर पहुंची सहावर थाने की पुलिस पर भी पथराव कर दिया गया, जिसमें थाना प्रभारी राजकुमार, सिपाही पुष्पेंद्र सिंह एवं पवन प्रताप सिंह पत्थर लगने से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये बोले एसपी 

एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि सादिकपुर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापना को लेकर विवाद हुआ था। इस मामले में 21 लोगों को नामजद किया गया है। 25-30 अज्ञात लोग शामिल हैं। पुलिस ने 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed