{"_id":"5af6fe374f1c1bd6408b4c26","slug":"kasganj-triple-murder-fir-filed-in-violence-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंज ट्रिपल मर्डर: उपद्रवियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, 10 नामजद, 100 से ज्यादा अज्ञात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज ट्रिपल मर्डर: उपद्रवियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, 10 नामजद, 100 से ज्यादा अज्ञात
क्राइम डेस्क, अमर उजाला कासगंज
Updated Sun, 13 May 2018 08:14 AM IST
विज्ञापन
उपद्रवियों को खदेड़ती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज जिले के सहावर में ट्रिपल मर्डर और डकैती के बाद हुए उपद्रव के मामले में 10 आरोपियों को नामजद करते हुए 100-125 अज्ञात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कराया है।
सहावर थाने में विपिन दीक्षित, खुर्रम, आशीष, मुनेंद्र, शारदा यादव एवं सुनील धीमर, नरेंद्र सिंह, बंटी बघेल, श्रीकांत, ओम उर्फ आशू और मृतक परिवार के एक रिश्तेदार मुकेश बघेल को नामजद किया गया है। वहीं 100-125 अज्ञात दर्शाए गए हैं।
एफआईआर में शव सहावर के मैन चौराहे पर रखकर विरोध प्रदर्शन करते हुए पुलिस पार्टी को निशाना बनाने, मीडियाकर्मियों एवं अन्य लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया गया है।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
आरोप है कि घातक हथियारों से हमला किया गया। पुलिस को टीएससेल 4, एंटी राइट गन का इस्तेमाल करना पड़ा। पुलिस पर फायर करने का भी आरोप लगाया गया। पुलिस नामजदों की तलाश में भी दबिश दे रही है।
ट्रिपल मर्डर के बाद हुए बवाल के बाद शनिवार को जनजीवन पटरी पर लौटा। कस्बे के बाजार पूरी तरह से खुल गए। हालांकि काफी कम लोग खरीदारी करने पहुंचे। पुलिस प्रशासन दूसरे दिन भी पूरी तरह से सतर्क रहा। कस्बे में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
सहावर में ट्रिपल मर्डर और डकैती की घटना के बाद गुरुवार को बवाल हो गया था। इसके चलते बाजार पूरी तरह से बंद हो गया था। दूसरे दिन जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात रहे।
डीआईजी पीयूष श्रीवास्तव दूसरे दिन भी जल्द ही कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने कोतवाली में पहुंचकर थाना प्रभारी से डकैती की घटना की प्रगति की जानकारी ली। कस्बे में घूमकर बाजार के हालातों का जायजा लिया।