फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasganj transporter burnt alive in car Fell in love with history-sheeter daughter Police Starts Investigation

मोहब्बत का ऐसा अंजाम: जिंदा जला दिया ट्रांसपोर्टर, हिस्ट्रीशीटर की बेटी से हुआ था प्यार; लाश देखकर कांप गए लोग

Tue, 27 Feb 2024 02:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 27 Feb 2024 02:09 PM IST
सार

कासगंज के ट्रांसपोर्टर की लाश कार में मिली। आशंका जताई जा रही है कि ट्रांसपोर्टर को कार में जिंदा जला दिया गया। उसके आगरा के रहने वाले हिस्ट्रीशीटर की बेटी से प्रेम संबंध थे। पुलिस को शक है कि इसी वजह से उसकी निर्मम हत्या की गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
 

विज्ञापन
Kasganj transporter burnt alive in car Fell in love with history-sheeter daughter Police Starts Investigation
कार में जली परिस्थितियों में मिले कासगंज के ट्रांसपोर्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में कार में जली परिस्थितियों में मिले कासगंज के ट्रांसपोर्टर पुष्पेंद्र यादव के सिकंदरा थाने के हिस्ट्रीशीटर की बेटी से प्रेम संबंध थे। मृतक के परिजन ने हत्या करने की आशंका जताई है। इसके बाद पुलिस ने सिकंदरा में हिस्ट्रीसीटर के घर दबिश दी तो परिजन फरार मिले। इससे प्रेमिका के परिजन पर शक गहरा गया है।
विज्ञापन


 

फरह पुलिस को सोमवार को पुष्पेंद्र की जली हालत में जिस कार में लाश मिली, वह उनके दोस्त मदन मोहन दरवाजा, आगरा के अजय तोमर की थी। पुलिस सिकंदरा पहुंची तो उसकी प्रेमिका के बारे में जानकारी मिली। पुलिस को थाना सिकंदरा से पुष्पेंद्र की प्रेमिका के बारे में जानकारी मिली। उसके घर पुलिस की टीम पहुंची तो पता चला कि प्रेमिका और उसका पिता घर पर नहीं मिले।
इससे पुलिस का शक और गहरा गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि पुष्पेंद्र अपनी प्रेमिका को 13 सितंबर 2023 काे फुसलाकर ले गया था। हिल स्टेशन पर उसे होटल में रखा था। प्रेमिका ने वापस आकर सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इसमें उसने लिखाया था कि पुष्पेंद्र उसे नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश करके ले गया था। होटल में ले जाकर उसने कहा था कि वह उससे शादी करेगा। इसके बाद वह 22 सितंबर उसे अलीगढ़ में छोड़कर चला गया। वहां से वह बुआ के घर चली गई और लौटकर मुकदमा लिखाया। इंस्पेक्टर सिकंदरा नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए थे। उसने आरोपी के पक्ष में बयान दिए। इसलिए चार्जशीट नहीं लग सकी थी। आरोपी ने कोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे भी ले लिया था। युवती का पिता सिकंदरा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वह पेरौल पर जेल से छूटकर बाहर आया है। युवती और उसके पिता के बारे में जानकारी की जा रही है।

 
विज्ञापन

द्वारिका धाम में किराये पर रहते थे पुष्पेंद्र
पुष्पेंद्र एत्मादपुर के गांव भागूपुर की द्वारिका धाम कॉलोनी में किराए पर रहते थे। सोमवार को फरह पुलिस यहां भी पहुंची। पुष्पेंद्र के द्वारिका धाम कालोनी स्थित घर पर ताला लगा था। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि उनका किसी से मिलना-जुलना नहीं था। वह आसपास के लोगों से कम ही बात करते थे। बलात्कार का मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस उसके बारे में पूछताछ करने जरूर आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed