फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasganj: The key to the power of bodies came in the hands of independents

कासगंज : निर्दलीयों के हाथों में आई निकायों की सत्ता की चाबी

Mon, 15 May 2023 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 15 May 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Kasganj: The key to the power of bodies came in the hands of independents
कासगंज। जिले के निकायों में इस बार सत्ता की चाबी निर्दलीय सभासदों के हाथों में होगी। 158 सभासदों में से 105 निर्दलीय चुने गए हैं। अध्यक्षों के पास पर्याप्त संख्या बल न होने से सदन में विकास कार्यों के प्रस्ताव पास कराने में दिक्कतें आएंगी।
विज्ञापन



गर पालिका कासगंज में भाजपा की मीना बोहरे चुनाव जीती हैं। इस निकाय में 25 वार्ड हैं। विकास कार्यों के प्रस्ताव पास कराने में 13 सभासदों की आवश्यकता होगी। पार्टी के 8 सभासद ही जीते हैं। बसपा के 2 सभासद हैं। 15 निर्दलीयों ने चुनाव जीता है।
विज्ञापन



नगर पालिका सोरोंजी में भाजपा के रामेश्वर दयाल अध्यक्ष का चुनाव जीते हैं। इस निकाय में भी 25 वार्ड हैं। कोई भी प्रस्ताव पास कराने के लिए 13 सभासदों की जरूरत होगी। भाजपा के 10 सभासद ही जीते हैं। 1 सभासद कांशीराम पार्टी से जीता है। 14 निर्दलीय चुनाव जीतने में सफल हुए हैं। नगर पालिका गंजडुंडवारा में सपा के मुनब्बर हुसैन को मतदाताओं ने अध्यक्ष चुना है। उनकी पार्टी के सात सभासद ही जीते हैं। जरूरत के हिसाब से छह कम हैं। इसके अलावा 7 सभासद भाजपा से, एक सभासद एआईएमआईएम, कांग्रेस से 2 तथा 8 निर्दलीय सभासदों ने चुनाव जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर पंचायत मोहनपुर में निर्दलीय पुनीत कुमार अध्यक्ष चुने गए हैं। यहां से किसी भी दल का सभासद चुनाव नहीं जीता है। सभी 10 सभासद निर्दलीय हैं। नगर पंचायत बिलराम में भाजपा की सुनीता चुनाव जीती हैं। उनकी पार्टी का एक ही सभासद जीता है। 10 सभासद निर्दलीय चुनाव जीते हैं। नगर पंचायत सहावर में निर्दलीय नाशी खान चुनाव जीती हैं। यहां से भाजपा का 1 सभासद जीता है। 14 निर्दलीयों ने सभासद का चुनाव जीता है।



नगर पंचायत अमांपुर में सपा समर्थित चांद अली चुनाव जीते हैं। सपा से कोई भी सभासद यहां से चुनाव नहीं जीता है। भाजपा से 1 सभासद ने विजय पाई है। 14 निर्दलीय जीते हैं। नगर पंचायत पटियाली में भाजपा की कंचन अध्यक्ष चुनी गई हैं। उनकी पार्टी के 3 सभासद ही जीत सके। एक सभासद कांग्रेस से तथा 1 सभासद आप से चुना गया है। 6 निर्दलीय चुने गए हैं। नगर पंचायत सिढ़पुरा में निर्दलीय कंचन गुप्ता चुनाव जीती हैं। भाजपा के 4 व कांग्रेस के 2 सभासद चुनाव जीते हैं। 6 निर्दलीय चुने गए हैं। वहीं नगर पंचायत भरगैन में निर्दलीय चमन खां चुनाव जीते हैं। यहां सभी 14 सभासद निर्दलीय चुने गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed