फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasganj-Shikohabad passenger train will run from October 18 in Mainpuri

मैनपुरी: डेढ़ साल बाद कासगंज-शिकोहाबाद ट्रेन 18 अक्तूबर से फिर भरेगी रफ्तार, यह हुआ बदलाव

Wed, 13 Oct 2021 12:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 13 Oct 2021 12:11 AM IST
सार

मैनपरी से शिकोहाबाद और कासगंज आने-जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। कासगंज-शिकोहाबाद ट्रेन का संचालन फिर शुरू होने जा रहा है। हालांकि यह ट्रेन एक्सप्रेस के रूप में संचालित होगी। 

विज्ञापन
Kasganj-Shikohabad passenger train will run from October 18 in Mainpuri
मैनपुरी रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना महामारी के कारण मार्च 2020 में बंद हुई कासगंज-शिकोहाबाद पैसेंजर ट्रेन का 18 अक्तूबर से संचालन फिर से होने जा रहा है। फिलहाल यह पैसेंजर ट्रेन अनारक्षित एक्सप्रेस के रूप में संचालित होगी। ट्रेन के संचालन की समयसारिणी जारी कर दी गई है।

विज्ञापन

 
कोरोना महामारी के कारण मार्च 2020 में जिले में संचालित होने वाली पैसेंजर ट्रेन कासगंज-शिकोहाबाद और टूंडला-फर्रुखाबाद को बंद कर दिया गया था। टूंडला फर्रुखाबाद पैसेंजर ट्रेन का तो छह महीने पहले ही अनारक्षित एक्सप्रेस के रूप में संचालन शुरू किया जा चुका है। 
विज्ञापन


एक्सप्रेस ट्रेन के रूप में होगी संचालित 
कासगंज- शिकोहाबाद पैसेंजर ट्रेन का संचालन अभी भी बंद चल रहा है। अब रेलवे ने कासगंज-शिकोहाबाद पैसेंजर ट्रेन का भी अनारक्षित एक्सप्रेस ट्रेन के रूप में संचालन करने का निर्णय लिया है। 18 अक्तूबर से कासगंज से फर्रुखाबाद, मैनपुरी होते हुए शिकोहाबाद के लिए एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 05419 के रूप में संचालित होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि शिकोहाबाद से मैनपुरी, फर्रुखाबाद होते हुए कासगंज के लिए एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 05420 का संचालन होगा। कासगंज से चलकर शिकोहाबाद जाने वाली ट्रेन मैनपुरी स्टेशन पर सुबह 9:30 बजे पहुंचेगी। जबकि शिकोहाबाद से कासगंज जाने वाली ट्रेन मैनपुरी स्टेशन पर 5:49 बजे पहुंचेगी। 

मैनपुरी रेलवे स्टेशन के अधीक्षक एचएस मीणा ने बताया कि 18 अक्तूबर से कासगंज-शिकोहाबाद अनारक्षित एक्सप्रेस ट्रेन अप और डाउन का संचालन होने जा रहा है। इसकी तैयारियां की जा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed