फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj riots rahul told about fake news of his death

कासगंज बवालः राहुल को यूं मिली अपनी ही मौत की खबर, बताया पूरा सच

Tue, 30 Jan 2018 05:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 30 Jan 2018 05:18 PM IST
विज्ञापन
kasganj riots rahul told about fake news of his death
राहुल उपाध्‍याय - फोटो : ANI
कासगंज में फैली हिंसा की आग को भड़काने में उपद्रवियों ने कोई कसर नहीं छोड़ी। एक युवक की मौत की झूठी अफवाह उड़ाकर माहौल गरमाने की कोशिश हो रही थी। अफवाहों को रोकने के लिए प्रशासन को इंटरनेट सेवा बंद करनी पड़ी। इसके बाद खुराफातियों की धरपकड़ शुरू हुई। 
विज्ञापन


मंगलवार को मीडिया के सामने आए राहुल उपाध्याय ने बताया कि उन्हें उनके एक दोस्त ने सूचना दी कि सोशल मी‌डिया पर ये अफवाह फैलाई जा रही है कि कासगंज की हिंसा में उनकी मौत हो गई है। राहुल ने कहा कि सच तो ये है कि जिस समय कासगंज में उपद्रव हो रहा था तब वो यहां मौजूद ही नहीं थे। वे उस समय अपने गांव में थे। 
विज्ञापन

 


राहुल ने कहा कि वे बिल्कुल ठीक हैं। चंदन गुप्ता के साथ राहुल की मौत की खबरों को कई भाजपा नेताओं ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया। कई भाजपा पदाधिकारियों ने तो दोनों को श्रद्धांजलि तक दे डाली। 

अफवाह फैलाने वाले गिरफ्तार

kasganj riots rahul told about fake news of his death
आईजी रेंज अलीगढ़ संजीव गुप्‍ता - फोटो : ANI
सोमवार को आईजी अलीगढ़ संजीव गुप्ता ने कहा था कि सोशल मीडिया पर राहुल उपाध्याय नाम के युवक की मौत की खबरें अफवाह हैं। राहुल जिंदा है और सही सलामत है। पुलिस ने अफवाह फैलाने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed