फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasganj riots and girl student rape accused arrested in encounter

Agra News: कासगंज दंगा व छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Mon, 13 Nov 2023 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 13 Nov 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Kasganj riots and girl student rape accused arrested in encounter
कासगंज। दो वर्ष पूर्व छात्रा से दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने के आरोपी जाहिद उर्फ जग्गा को पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गाेली लगी है। घायल हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बड्डूनगर निवासी जाहिद उर्फ जग्गा ने वर्ष 2021 में नवंबर माह के दौरान छात्रा को पत्नी के सूट की फिटिंग सही कराने के बहाने घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बना ली। इसके बाद वीडियो दिखाकर वह छात्रा को ब्लैकमेल करने लगा। वह तरह-तरह से परिवार के लोगों को शादी करने की बात कहकर झांसा देता रहा व अन्य तरह से फुसलाता रहा जिससे पुलिस की कार्रवाई न हो। इस मामले में तीन दिन पूर्व छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। उसके खिलाफ कासगंज हिंसा, गोवध अधिनियम, मारपीट व धोखाधड़ी आदि के मामले पहले से ही दर्ज हैं। कासगंज हिंसा के आरोप में उसके घर पर कुर्की की कार्रवाई पुलिस ने की थी। पुलिस व एसओजी टीम ने मुखबिर की सूचना पर ततारपुर में रविवार को सुबह चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया तो सवार व्यक्ति ने भागने का प्रयास करते हुए पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरु कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की जिससे मोटर साइकिल सवार के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल होकर गिर गया। पुलिसकर्मियों ने घायल के पास जाकर देखा गया तो उसकी पहचान जाहिद उर्फ जग्गा निवासी मोहल्ला बड्डू नगर के रूप में हुई। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा, तीन कारतूस और तीन उसके खोखे 315 बोर व एक मोटरसाइकिल हीरो सुपर स्प्लेंडर व 1230 रुपये बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed