{"_id":"61d580fa980146461829a5de","slug":"kasganj-police-raid-on-illegal-weapon-factory","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज में पकड़ी शस्त्र फैक्ट्ररी: बड़ी मात्रा में बने-अधबने तमंचे बरामद, तीन शातिर पुलिस ने किए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज में पकड़ी शस्त्र फैक्ट्ररी: बड़ी मात्रा में बने-अधबने तमंचे बरामद, तीन शातिर पुलिस ने किए गिरफ्तार
Wed, 05 Jan 2022 04:58 PM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 05 Jan 2022 04:58 PM IST
सार
एसपी ने बताया कि पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
अवैध शस्त्र फैक्टरी की जानकारी देते एसपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसपी के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गंजडुंडवारा पुलिस ने सफलता हासिल की है। पुलिस ने क्षेत्र के गांव रामछितौनी के समीप एक खेत से शस्त्र फैक्ट्ररी का भंडाफोड़ किया है। यहां से बने अधबने तमंचा, कारतूस, रायफल बरामद हुए हैं। पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
इन्हें किया गिरफ्तार
एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि गंजडुंडवारा पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि रामछितौनी में मलखान पुत्र जयराम के खेत में अवैध शस्त्र फैक्ट्ररी संचालित है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी की। मौके से अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव बरसौड़ा निवासी सर्वेश कुमार, माइकल और जनपद एटा के गांव अरथरा निवासी पुष्पेंद्र को गिरफ्तार किया। पूछताछ में शस्त्र फैक्ट्ररी के अवैध कारोबार का मामला सामने आया। पुलिस ने मौके से नौ तमंचा 315 बोर, 1 तमंचा 32 बोर, 3 तमंचे 12 बोर, एक अवैध रायफल 315 बोर, 10 कारतूस एवं काफी बने अधबने शस्त्र बरामद किए हैं। यहां से शस्त्र बनाने के उपकरण भी मिले हैं। एसपी ने बताया कि गंजडुंडवारा प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भारती की टीम ने यह कार्रवाई की है। अवैध कारोबारियों को पूछताछ के बाद जेल भेजा गया है। एसपी ने कहा कि अवैध कारोबार और अपराध रोकने के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा।