फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasganj Police Raid At Illegal Weapon Factory Arrestsed Two Accused

कासगंज: चुनाव से पहले अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 19 Jan 2022 12:03 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 19 Jan 2022 12:03 AM IST
सार

पुलिस ने मौके से एक रायफल सहित 14 अवैध हथियार और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।  

विज्ञापन
Kasganj Police Raid At Illegal Weapon Factory Arrestsed Two Accused
कासगंज पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधान सभा चुनावों को शांति एवं पारदर्शी कराने के लिए पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी है। कासगंज पुलिस ने मंगलवार को एक अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। दो आरोपियों को मौके से शस्त्र बनाते हुए गिरफ्तार किया है। जिसमें बनाई गई देसी रायफल, पौनियां और तमंचा के साथ शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। सहावर थाना पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली।
विज्ञापन

 पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्र ने बताया कि ग्राम गड़िया हियोली स्थित गन्ना के खेत में शीशम के पेड़ के नीचे शस्त्र फैक्टरी संचालित किए जाने की जानकारी मिली थी। इस पर एसओजी और सहावर थाना की पुलिस की टीम ने छापामार कार्रवाई की। जहां रोहताश निवासी नगला चेतु उझानी जनपद बदायूं और रामौतार निवासी ग्राम नगला भूड़ जैथरा जनपद एटा को मौके से अवैध शस्त्र बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक आरोपी राजपाल निवासी बाजनगर मौके से भाग गया। पुलिस ने बने और अधबने शस्त्र मौके से बरामद किए हैं। अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण, आरी, ब्लेड, ड्रिल मशीन, हथोड़ी, प्लास, शिडासी,  पांच रेती, कैंची, पत्ती, राड, फर्मा, तार, बाक, छेनी, पेचकस, स्प्रिंग आदि को भी बरामद कर लिया। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि चुनावों में गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

यह अवैध शस्त्र हुए बरामद
-    1 देसी रायफल 315 बोर
-    2 पौनिया 315 बोर
-    1 पौनिया 12 बोर
-    1 तमंचा 12 बोर
-    5 तमंचे अधबने
-    9 तमंचे 315 बोर
-    1 कारतूस 12 बोर, 2 खोखा कारतूस 315 बोर
विधानसभा चुनाव 2022: समाजवादी पार्टी ने पूर्व मंत्री मानपाल सिंह पर जताया भरोसा, लखनऊ बुलाकर सौंपा निशान
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed