फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav Give Ticket To Ex Minister Manpal Singh

विधानसभा चुनाव 2022: समाजवादी पार्टी ने पूर्व मंत्री मानपाल सिंह पर जताया भरोसा, लखनऊ बुलाकर सौंपा निशान

Wed, 19 Jan 2022 12:03 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 19 Jan 2022 12:03 AM IST
सार

कासगंज में सपा ने लिस्ट जारी नहीं की है। बल्कि पुराने सपाई मानपाल सिंह को लखनऊ बुलाकर उन्हें टिकट थमाया है। 

विज्ञापन
Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav Give Ticket To Ex Minister Manpal Singh
कासगंज: मानपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज विधानसभा चुनाव में उतरने वाले प्रत्याशियों को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन समाजवादी पार्टी ने पूर्व मंत्री मानपाल सिंह पर भरोसा जताया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें लखनऊ बुलाकर पार्टी का सिंबल सौंप दिया है। समाजवादी पार्टी की कोई लिस्ट जारी न होने के कारण इस घोषणा पर कयास लगते रहे, लेकिन मंगलवार को पार्टी जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने पूर्व मंत्री को टिकट दिए जाने की बात की पुष्टि की।
विज्ञापन

पुराना चेहरा हैं मानपाल सिंह
कासगंज की राजनीति में पूर्वमंत्री मानपाल सिंह का पुराना चेहरा है। 1974 से उनका राजनीतिक सफर कांग्रेस से शुरू हुआ। वह पहली बार कांग्रेस विधायक के रूप में चुने गए। उसके बाद 1977 में जनता लहर में कासगंज विधानसभा से चुनाव हार गए, लेकिन 1978 में सोरों से उपचुनाव लड़े और जीते। इसके बाद 1980 में फिर से कासगंज विधानसभा से कांग्रेस के विधायक चुने गए। सन 1985 में भी उन्होंने इसी विधानसभा से जीत हासिल की। वर्ष 1989 में कांग्रेस ने उन्हें फिर से उम्मीदवार बनाया, लेकिन चुनाव नहीं जीत पाए। इसके बाद 1993 में कांग्रेस के टिकट पर कासगंज विधानसभा से चुनाव लड़े, लेकिन वह तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

बदला दल
वर्ष 1996 में उन्होंने पाला बदलते हुए हाथी की सवारी की, लेकिन कासगंज विधानसभा की जनता ने उन्हें नकार दिया और वे चुनाव हार गए। वर्ष 2002 के चुनाव में वे समाजवादी पार्टी में चले गए। सपा से उन्हें कासगंज विधानसभा का टिकट मिला। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह को हराकर जीत हासिल की। वर्ष 2007 के चुनाव में वे फिर से सपा से प्रत्याशी बने, लेकिन इस बार वह तीसरे स्थान पर रहे। 2012 के चुनाव में सपा ने उनपर फिर से भरोसा करते हुए टिकट दी। उन्होंने बसपा प्रत्याशी हसरत उल्ला खां शेरवानी को हराकर जीत हासिल की, लेकिन 2017 के चुनाव में पार्टी ने इन्हें प्रत्याशी नहीं बनाया। अब 2022 के चुनाव में सपा ने इनपर फिर से भरोसा जताते हुए प्रत्याशी घोषित किया है। पूर्व मंत्री मानपाल सिंह ने बताया कि सोमवार देर रात वे चुनाव निशान लेकर लौटे हैं और पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेंगे और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्वमंत्री मानपाल सिंह को कासगंज विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। अभी पटियाली और अमांपुर के लिए प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है- कुंवर देवेंद्र सिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed