फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj police missing afghan woman found in Delhi

अफगान युवती को दिल्ली से लेकर आई कासंगज पुलिस, सोमवार को कोर्ट में किया जाएगा पेश

Sun, 02 Dec 2018 07:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज Updated Sun, 02 Dec 2018 07:58 PM IST
विज्ञापन
kasganj police missing afghan woman found in Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर
कासगंज की थाना अमांपुर पुलिस ने अफगानिस्तान की लापता युवती को दिल्ली से बरामद कर लिया है। पुलिस युवती को दिल्ली से अमांपुर ले आई है। सोमवार को युवती को न्यायालय में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन


अफगान युवती आठ माह पूर्व अफगानिस्तान के काबुल से भारत आई थी। वो दिल्ली पहुंची, इसके कुछ महीने बाद लापता हो गई। इसके बाद विदेश मंत्रालय को इसकी जानकारी दी गई। अफगान दूतावास, दिल्ली पुलिस लगातार उसकी तलाश दिल्ली में ही कर रही थी। 
विज्ञापन


इस बीच युवती को गाजियाबाद के न्यायालय में देखा गया। आरोप है कि युवती को कासगंज के थाना अमांपुर के गांव नगला पटे निवासी तरुण कुमार, पुष्पेंद्र, पूनम देवी ने गायब कर दिया था। वो लोग उसकी जबरन शादी कराना चाहते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कासगंज में दर्ज है अपहरण का केस

दिल्ली पुलिस ने जब युवती को कासगंज में ट्रेस किया तो वो पिछले शनिवार को यहां पहुंची। पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर पूरा बाकया बताया। शनिवार देर रात ही युवती के परिजनों ने अमांपुर थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। 

इसके बाद अमांपुर पुलिस ने युवती की तलाश शुरू की। इस बीच जानकारी मिली कि वो दिल्ली में हैं। इस पर अमांपुर पुलिस दिल्ली पहुंची और संभावित स्थानों पर दबिश देकर युवती को बरामद कर लिया। पुलिस युवती को अमांपुर ले आई है। 

युवती के बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं। सोमवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ल ने बताया कि युवती को बरामद कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। अभी जांच जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed