{"_id":"615b03778ebc3e61df07e712","slug":"kasganj-police-arrests-gamblers-and-bookies-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज पुलिस का अभियान: 11 जुआरियों और सटोरियों को किया गिरफ्तार, सट्टा की रकम भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज पुलिस का अभियान: 11 जुआरियों और सटोरियों को किया गिरफ्तार, सट्टा की रकम भी बरामद
Tue, 05 Oct 2021 12:05 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:05 AM IST
सार
कासगंज पुलिस की कार्रवाई से सट्टा और जुआ की खाईबाड़ी करने वालों में खलबली मच गई। पुलिस ने अभियान में कई स्थानों से लोगों को पकड़ा है।
विज्ञापन
कासगंज: पुलिस की गिरफ्त में जुआ सट्टा के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कासगंज जिले में जुआ व सट्टे के खिलाफ चल रहे अभियान में कार्यवाही करते हुए सदर कोतवाली पुलिस ने 11 जुआरियों व सटोरियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में पुलिस ने 11, 880 रुपये की नकदी भी बरामद की है।
विज्ञापन
रविवार की रात जाफरी निवासी मोहल्ला पीर छल्ला के मकान के भीतर 11 सटोरियों व जुआरियों को थाना सदर पुलिस ने छापामार कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया। जबकि जाफरी मौका पाकर वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
सट्टा की पर्ची काटने की डायरियां मिलीं
मौके पर निरंजनलाल निवासी गंगेश्वर कॉलोनी, रमेशचंद्र निवासी मोहल्ला नाथूराम, तौसीफ निवासी मोहल्ला पीर छल्ला, कुंवरपाल निवासी मीना मार्केट, जमालुद्दीन निवासी गंगीरी जनद अलीगढ़, पूरन निवासी लवकुशनगर, सत्यपाल निवासी गढ़ी नादरमई अमांपुर, धनश्याम निवासी मोहल्ला जय जयराम, मनीष निवासी मोहल्ला नवाब, सतेंद्र व नरेश शर्मा निवासी दुर्गा कॉलोनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 11880 रूपये की नकदी, 5 सट्टे की पर्ची काटने की डायरियां, एक कैलकुलेटर बरामद किया है। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...
फिरोजाबाद: बुखार के मरीजों का डिवाइडर पर लिटाकर इलाज, वीडियो वायरल होने पर मची खलबली, नर्सिंग होम सीज
आगरा में तकनीक बनी वरदान: इंट्रावस्कुलर शॉक वेव लिथोट्रिप्सी से उपचार, हार्ट अटैक के मरीज की बचाई जान