फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news waqf amandment bill

Agra News: वक्फ संशोधन बिल से गरीब मुसलमानों को मिलेगा लाभ

Mon, 28 Apr 2025 01:23 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
kasganj news waqf amandment bill
कासगंज में आयोजित भाजपा की कार्यशाला में मंचासीन अति​​थि। - फोटो : संगठन
कासगंज। भाजपा कार्यालय पर केंद्र सरकार की ओर स लागू किए गए वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर कार्यशाला आयोजित हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री डीपी भारती ने कहा कि केंद्र सरकार ने वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 लागू कर दिया है। वक्फ बिल को लेकर विपक्षी संगठन देश कि जनता को गुमराह कर रहे हैं। भाजपा ने जन जागरण अभियान के अंतर्गत गोष्ठी आयोजित करके इस कानून के बारे में लोगों को अधिक से अधिक जानकारी देना शुरू कर दिया है। साथ ही बताया है कि इस अधिनियम से गरीब मुस्लिम वर्ग को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री डीपी भारती ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखजऱ्ी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि संशोधन अधिनियम 2025 वक्फ बोर्ड की मनमानी पर अंकुश लगाने, दर्शिता लाने, ब मुस्लिमों के कल्याण एवं उनके जीवन स्तर को सुधारने के लिए एक सकारात्मक कदम है। वक्फ संशोधन अधिनियम की वक्फ आय से मुस्लिम महिलाओं की स्थिति सशक्त बनेगी। विधवाओं, तलाकशुदा महिलाओं व अनाथों के भरण पोषण में मदद मिलेगी। कार्यशाला को मंचासीन निवर्तमान जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, नवल कुलश्रेष्ठ, राजवीर सिंह भल्ला, राजेंद्र बोहरे, रामेश्वर दयाल महेरे, तोकीर अहमद, हीरालाल कश्यप ने भी संबोधित किया। कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री संजय सोलंकी ने किया।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
कासगंज। कार्यशाला के दौरान उत्तम चंद्र पाथरे, केपी सिंह, रामनिवास राजपूत, अनुरोध प्रताप सिंह, रानू वर्मा, शरद गुप्ता, कृष्णकांत वशिष्ठ, डीएस लोधी, डॉ. खूब सिंह लोधी, केके सक्सेना, सांत्वना पाराशर, मयंक अग्रवाल, आदित्य कांकोरिया, रंजीत प्रधान, कुलदीप प्रतिहार, हिमांशु उपाध्याय, प्रतीक माहेश्वरी, शिवम दीक्षित, प्रदीप चौहान, श्यामू यादव, मनोज चौहान, लवकुश राजपूत, मोहर सिंह, अनीश सैफी, आशुतोष जैन, दानिश अल्वी, इस्लाम अली, नौशाद खान, आरिफ अल्वी, सलीम खां, कमरुल इस्लाम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed