{"_id":"680e8a11c8502ea7fc0a778a","slug":"kasganj-news-sub-inspecter-died-heart-attack-kasganj-news-c-175-1-kas1001-131154-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: उपनिरीक्षक की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस कर्मियों ने दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: उपनिरीक्षक की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस कर्मियों ने दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
श्यामकिशोर अवस्थी
- फोटो : samvad
कासगंज। सोरोंजी कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक श्यामकिशोर अवस्थी की शनिवार की देर रात्रि हार्ट अटैक से मौत हो गई। रात्रि ड्यूटी के दौरान उपनिरीक्षक के सीने में तेज दर्द हुआ। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उपनिरीक्षक की मौत की जानकारी जिले के पुलिस अधिकारियों को दी गई। सूचना पर पुलिस अधिकारी व सहयोगी पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए।
उपनिरीक्षक श्यामकिशोर अवस्थी 59 वर्ष के थे। वह मूल रूप से कानपुर के बीबीपुर गांव के रहने वाले थे। जबकि उनका परिवार मौजूदा समय में न्यू आजादनगर कानपुर में रहता है। उनकी तैनाती सोरोंजी कोतवाली में कई माह से थी। पुलिस मुख्यालय से मामले की जानकारी उपनिरीक्षक के परिजनों को दी। उनके परिजन मौके पर आ गए। रविवार को पुलिस लाइन में सम्मान के साथ उपनिरीक्षक को अंतिम विदाई दी गई। यहां एसपी अंकिता शर्मा, एएसपी राजेेश भारती सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने पुलिस लाइन पहुंचकर उपनिरीक्षक के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उपनिरीक्षक के परिजनों को ढांढस बंधाया। एसपी ने उपनिरीक्षक के पुत्र को तत्कालीन सहायता प्रदान की। श्रद्धांजलि के बाद अर्थी को कांधा देकर पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों ने विदाई दी और कानपुर नगर के लिए उनका शव परिजनों के साथ रवाना किया गया। इस दौरान पुलिस लाइन में सीओ सिटी आंचल चौहान, सीओ सहावर शाहिदा नसरीन, सीओ पटियाली राजकुमार पांडे, प्रतिसार निरीक्षक रविंद्र मलिक सहित थाना प्रभारी आदि मौजूद रहे।
अगले माह होनी थी बेटे की शादी
कासगंज। हार्ट अटैक से मौत का शिकार हुए उपनिरीक्षक श्यामकिशोर अवस्थी के एक बेटा व एक बेटी है। बेटी रुचि की शादी वर्ष 2017 में हो चुकी है। जबकि बेटे शिवम की शादी अगले माह होनी है। बेटे की शादी के पहले ही पिता की अर्थी उठने से परिवार के लोग सदमे में हैं। उपनिरीक्षक की मौत की जानकारी के बाद उनका बेटा शिवम परिवार के लोगों के साथ यहां पहुंचा और पिता की पार्थिव देह को लेकर कानपुर रवाना हो गए।