{"_id":"6873f236b5df3f09f605df39","slug":"kasganj-news-snake-bite-10-people-kasganj-news-c-175-1-kas1003-134461-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सांप ने अलग-अलग स्थानों पर 10 लोगों को डसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सांप ने अलग-अलग स्थानों पर 10 लोगों को डसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जिले में अलग-अलग स्थानों पर महिला समेत 10 लोगों को सांप ने डस लिया। परिजन ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।
रविवार को सहावर के गांव सुजानपुर निवासी कुसुम (32) पत्नी सुरेश को सुबह करीब 11.45 बजे खेत पर घास काटते वक्त सांप ने बाएं हाथ में डस लिया। इससे वह अचेत होकर गिर पड़ी। महिला को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर मनीष कुमार और फार्मासिस्ट प्रदीप कुमार ने महिला को एक के बाद एक 20 एएसबी इंजेक्शन लगाए। इससे उसकी जान बच गई। उधर, गांव अजबपुर निवासी जयप्रकाश (45) शनिवार की शाम 6 बजे घर पर प्लास्टर का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान उनके दाहिने पैर में सांप ने डस लिया। इसके अलावा जिला अस्पताल में सर्पदंश के शिकार योगेश प्रताप (30), सूरज पाल (40) नेक्सू, बिस्मबर सिंह (45), रूबी गौतम (28), सुमित (24), हरवीर (16), सुषमा (32) पत्नी सुरेश, रखी (32) पत्नी उमेश भी भर्ती कराए गए हैं। सभी का उपचार चल रहा है। सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना ने बताया कि सर्पदंश का शिकार हुए लोगों को समय से जिला अस्पताल में भर्ती कराएं। इससे उनकी जान बचाई जा सके।