फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news rat electric supply

Agra News: चूहा घुसने से फाल्ट, आधे कस्बे की विद्युत आपूर्ति ठप

Sat, 29 Apr 2023 12:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
kasganj news rat electric supply
पटियाली। नगर के सब डिवीजन विद्युत केंद्र की मशीन में चूहा घुसने से फाल्ट हो गया। इससे आधे कस्बे की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। देर शाम तक कस्बा मशीन को सही करने में विद्युत कर्मी जुटे रहे। लेकिन फाल्ट ठीक नहीं हुआ। शुक्रवार की सुबह विद्युत केंद्र पर विद्युत कर्मी अपने कार्य में लगे हुए थे। तभी अचानक उपकेंद्र पर धमका हुआ। कर्मियों में खलबली मच गई। इसी के साथ ही आधे कस्बे की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। जब कर्मचारियों ने मशीन को देखा तो उसमें एक मरा चूहा मिला। कर्मचारियों ने मशीन में हुए फाल्ट की सूचना निगम के उच्चाधिकारियों को दी। कर्मचारी देर शाम तक मशीन को सही करने का प्रयास करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। जिससे आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी।
विज्ञापन

वर्जन: मशीन में चूूहा घुस जाने से फाल्ट हो गया। तकनीकी ख़राबी आने आपूर्ति बाधित है। मशीन को सही करने का प्रयास किया जा रहा है। शीघ्र ही विद्युत की आपूर्ति शुरु कराई जाएगी। - सुबोध चौहान, अवर अभियंता, पटियाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed