कासगंज। निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मियों ने हुंकार भरी है। बुधवार से 8 दिवसीय तीन घंटे का कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। कर्मियों ने कार्यालय पर धरना देकर सरकार के निर्णय का विरोध किया। कर्मियों ने 29 मई से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का एलान किया।
अवर अभियंता विश्वजीत ने कहा कि पावर कोऑपरेशन आंकड़ाें को फर्जी तरीके से घाटे को बढ़ाचढ़ाकर दिखा रहे हैं। पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का निजीकरण करने की तैयारी चल रही है। इसके विरोध में 21 से 28 मई के बीच दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। 29 मई से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया जाएगा। कोऑपरेशन को इसका नोटिस दिया जा चुका है। इस दौरान अवर अभियंता प्रवेश यादव अवर, अभियन्ता पवन कसौधन, अवर अभियंता नीरज गौड़, अवर अभियंता कुंवरपाल सिंह, उपखंड अधिकारी महावीर सिंह, उपखंड अधिकारी राहुल सिंह, उपखंड अधिकारी पंकज, टीजीटू लोकेश, टीजीटू मोहित आदि मौजूद रहे।