{"_id":"60f17b2a8ebc3ef2bd760518","slug":"kasganj-news-murder-case-women-murder-kasganj-murdered-kasganj-news-agr499990266","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव पबसरा के समीप तीन दिन पहले हुए महिला की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। महिला के पिता ने एक नामजद सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
मृतका उमा के पिता जय सिंह द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया है कि उनकी पुत्री चार दिन पहले घर में थी। रात में तीन लोग घर में घुस आए और उनकी पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका के पिता का कहना है कि उनकी नातिन खुशी ने एक व्यक्ति को पहचान लिया जो गंगेश्वर कॉलोनी निवासी मिथुन है। अक्सर वह घर पर आता जाता रहता था।
उसने अपने दो अज्ञात साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि महिला की मौत के मामले में पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियेां की तलाश की जा रही है।