फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news meat seller beaten

Agra News: मीट बेच रहे युवक को कांवड़ियों ने पकडा की पिटाई, पुलिस को सौंपा

Sun, 03 Aug 2025 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
kasganj news meat seller beaten
सोरोंजी। कछला-सोरोंजी कांवड़ मार्ग पर मल्लाहनगर के समीप एक युवक को खुले में मीट बेचते हुए पकड़ा गया। कांवड़ मार्ग पर मीट बेचने पर प्रतिबंध है। कांवड़ियों ने मीट बेचते युवक को देखा तो उन्होंने आपत्ति की। मीट बेच रहे युवक को कांवड़ियों ने फटकार लगाई तो वह भागने लगा। कांवड़ियों ने भागकर उसे पकड़ लिया और पिटाई कर दी। इसी बीच युवक को बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

दोपहर एक बजे के लगभग कछला से जल लेकर आ रहे कांवड़ियों ने एक युवक को खुले में मीट बेचते देखा तो उनमें रोष फैल गया। कांवड़ियों ने फटकारते हुए उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह भाग गया। कांवड़ियों ने उसका पीछा कर दबोच लिया और पिटाई कर दी। इतने में ही वहां से गुजर रहे बजरंग दल कार्यकर्ता जितेंद्र कुमार, यश महेरे, देवेंद्र मौर्य, गोपाल मौर्य भी वहां पहुंच गए। बजरंग दल कार्यकर्ताओं के पूछने पर युवक ने अपना नाम हसनैन निवासी चामुंडा गेट कासगंज बताया। हंगामा बढ़ता देख वहां काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। युवक को कोतवाली ले जाकर मीट के साथ पुलिस को सौंप दिया। ठठेरपुर निवासी जितेंद्र कुमार ने मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। इंस्पेक्टर जगदीश सिंह ने बताया कि मीट का सैंपल लैब में जांच के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed