फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news

सावधान! जिले में बिक रहा मिलावटी सामान, 266 में से 131 खाद्य पदार्थों के नमूने हो चुके फेल

Fri, 21 Oct 2022 12:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
kasganj news
कासगंज में पकड़ी गई अरारोट से तैयार सॉस। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। सावधान! जिले में मिलावटी सामान बिक रहा है। इसकी गवाही खाद्य सुरक्षा विभाग को खाद्य पदार्थों की प्रयोगशाला से मिली जांच रिपोर्ट दे रही है। विभाग को अब तक मिलीं 266 जांच रिपोर्ट में से 131 के नमूने फेल हो गए। इसमें, दूध, मिठाई, मिर्च मसाले, दालें, तेल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

जिले में मिलावट करने वाले सक्रिय हैं। इन्हें किसी कार्रवाई का डर नहीं है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग समय-समय पर खाद्य पदार्थों के नमूने प्रयोगशाला भेजता है। नमूने फेल होने पर विक्रेता के खिलाफ मामला दर्ज कराया जाता है। सजा, जुर्माने आदि की कार्रवाई की जाती है। इसके बाद भी मिलावट नहीं रुक रही। त्योहार के मौके पर मिलावट और बढ़ जाती है।
विज्ञापन

इस समय दिवाली का त्योहार नजदीक है। ऐसे में मिलावटखोर सक्रिय हो चुके हैं। एक दिन पहले विभाग की टीम ने रसगुल्ले बनाने की जगह की जांच की थी। यहां स्टार्च मिलाकर रसगुल्ले तैयार हो रहे थे। मौके पर मिले दूध में मक्खियां पड़ी थीं। दिवाली पर्व पर मिठाई की बिक्री अधिक होती है। इससे कई दिन पहले से ही इसकी तैयारी शुरू हो गई है। मिलावट करने वाले अब भी बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए विभाग की ओर से अभियान चलाकर नमूने लिए जा रहे हैं। इन नमूनों को प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। मिलावट के मामले सामने आने पर दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।- नादिर अली, अभिहित अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed