{"_id":"64f612fb7844378ccb096a84","slug":"kasganj-news-jwellary-stealed-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-4150-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा कारोबारी से ठगी: सोना समझकर ले ली पीतल, बदले में दिए असली आभूषण; लगा 3.60 लाख का झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा कारोबारी से ठगी: सोना समझकर ले ली पीतल, बदले में दिए असली आभूषण; लगा 3.60 लाख का झटका
Tue, 05 Sep 2023 02:52 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 02:52 PM IST
सार
एटा में एक महिला सराफा करोबारी से 3.60 लाख रुपये के आभूषणों की ठगी हुई। उसकी दुकान पर ग्राहक बनकर आई महिला ठग पीतल के बदले उससे सोने के आभूषण ले गई।
विज्ञापन
सोने के आभूषण
- फोटो : संवाद
विस्तार
कासगंज के गंजडुंडवारा नगर के राजाराम चौराहा के समीप मोहल्ला धनपाल में महिला सराफा कारोबारी की दुकान से टप्पेबाजों ने 3.60 लाख का सोना उड़ा लिया। पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
ये भी पढ़ें - आलीशान कोठी देख खाया धोखा: युवती ने जिसे दिया दिल वो निकला धोखेबाज, धर्म छिपा होटल में घिनौना काम; टूट गए सपने
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - आगरा: 13 साल की उम्र में शादी, ससुराल में मिला ऐसा दर्द...; बालिका वधू बनी किशोरी बोली- अब वहां नहीं जाना
विज्ञापन
ये है मामला
रविवार की शाम लगभग 5 बजे सराफा कारोबारी कुसुम की दुकान पर एक महिला पोटली लेकर पहुंची। महिला ने पुराने सोने की पोटली कारोबारी को दिखाई। पोटली का वजन लगभग 100 ग्राम निकला। ग्राहक महिला ने इस सोने के बदले साठ ग्राम सोने के आभूषण मांगे। कारोबारी ने सोने की जांच कराने के पश्चात साठ ग्राम सोने की वस्तुएं दे दीं। इसी दौरान ग्राहक बनकर आई महिला ने नकली जेवर से पोटली बदल दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - आलीशान कोठी देख खाया धोखा: युवती ने जिसे दिया दिल वो निकला धोखेबाज, धर्म छिपा होटल में घिनौना काम; टूट गए सपने
विज्ञापन
रफूचक्कर हुई ठग
भीड़भाड़ होने की वजह से जब तक सराफा कारोबारी कुछ सोच पाती तब तक ग्राहक महिला अपने साथी की बाइक पर बैठकर सब्जी मंडी की तरफ रफू चक्कर हो गई। जब कारोबारी ने पोटली देखी तो उसमें पीतल के आभूषण निकले। कारोबारी ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।ये भी पढ़ें - आगरा: 13 साल की उम्र में शादी, ससुराल में मिला ऐसा दर्द...; बालिका वधू बनी किशोरी बोली- अब वहां नहीं जाना