फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married at age of 13 got such pain in in-laws house Girl bride turned teenager said don't go there

आगरा: 13 साल की उम्र में शादी, ससुराल में मिला ऐसा दर्द...; बालिका वधू बनी किशोरी बोली- अब वहां नहीं जाना

Tue, 05 Sep 2023 10:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 05 Sep 2023 10:05 AM IST
सार

13 साल की उम्र में माता-पिता ने शादी कर दी। ससुराल तो पहुंच गई, लेकिन वहां उसके साथ जो कुछ भी हुआ वो उसे सहन नहीं कर सकी। किसी तरह ससुराल से भागकर पुलिस थाने पहुंची किशोरी ने आपबीती सुनाई तो पुलिस भी हैरान रह गई। 
 

विज्ञापन
Married at age of 13 got such pain in in-laws house Girl bride turned teenager said don't go there
demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बाल विवाह भले ही अपराध है, लेकिन अब भी पुरानी सोच के लोग इस कुप्रथा में विश्वास रखते हैं। ऐसा ही मामला सामने आया आगरा जिले के बाह में, जहां 13 वर्षीय किशोरी की शादी कर दी गई। ये कदम किसी और ने नहीं, बल्कि नाबालिग के माता-पिता ने ही उठाया। किशोरी ससुराल पहुंची तो वहां नवविवाहिता की तरह उसके साथ सुलूक होने लगा। ये देख वो घबरा गई। करीब पांच महीने बाद वो नजरें छिपाकर थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती बताई। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्रेम विवाह: पति ने रखी दोस्तों संग सोने की शर्त, न मानी तो की घिनौनी करतूत; रात में ससुराल छोड़ पहुंच गई थाने

विज्ञापन

ये है मामला 

पुलिस के मुताबिक बासौनी के एक गांव की किशोरी ने बताया कि उसकी उम्र 13 साल है। 5 महीने पहले माता-पिता ने उसकी शादी खेरागढ़ के युवक के साथ कर दी। अब वह ससुराल नहीं जाना चाहती है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके साथ नवविवाहिता की तरह सुलूक किया जाता है। जो उम्र पढ़ने की है उसमें वैवाहिक जीवन संभालना बहुत मुश्किल है।  उसने पुलिस से गुहार लगाई कि उसे वापस ससुराल न भेजा जाए। वो बोली-ससुराल वाले बहुंत गंदे हैं। 

ये भी पढ़ें - घर में घुसकर दबंगों का तांडव: महज इस बात पर विधवा को पीटा, फाड़े कपड़े...बचाने आई गर्भवती भाभी पर भी बोला हमला

विज्ञापन

बाल कल्याण समिति भेजी गई किशोरी 

मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष बासौनी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रकरण से आलाधिकारियों को अवगत कराया है। इसके बाद किशोरी को काउंसिलिंग और आगे की कार्रवाई के लिए बाल कल्याण समिति आगरा भेजा गया है। बाल कल्याण अधिकारी उपनिरीक्षक कपिल कुमार एवं महिला आरक्षी प्रीती कुमारी उसे लेकर गए हैं।

ये भी पढ़ें - Kasganj: पिता के सामने बेटे की मौत, सड़क पार कर रहा था किशोर; कार ने रौंद दिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed