फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news influenza suffer children

Agra News: इंफ्लूएंजा की दस्तक, बच्चे आ रहे चपेट में -

Thu, 22 May 2025 01:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
kasganj news influenza suffer children
जिला अस्पताल में रक्त की जांच कराने के लिए लगी मरीजों की भीड़। - फोटो : संवाद
कासगंज। जिले में इंफ्लूएंजा वायरस ने अपनी दस्तक दे दी है। बच्चे इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। बुखार, शरीर में दर्द, सिरदर्द आदि की शिकायत सामने आ रही है। जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। इससे मरीजों को काफी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मंगलवार को जहां 1085 मरीज अस्पताल आए। वहीं, बुधवार को ओपीडी बंद होने तक 1347 मरीज पहुुंचे। इनमें 300 बच्चे शामिल रहे। बच्चों में इंफ्लूएंजा के लक्षण पाए गए। बाल रोग विभाग में बच्चों एवं उनके अभिभावकों की भीड़ रही। चिकित्सकों ने बच्चों का इलाज करने के साथ ही उनके साथ आए अभिभावकों को बचाव रखने की सलाह दी।
विज्ञापन

यह हैं लक्षण
बुखार आना, सिर में दर्द होना, शरीर में दर्द होना, थकान महसूस होना, खांसी, गले में खराश, नाक बहना
इस तरह करें बचाव
नियमित रूप से हाथ धोंए, खांसते और छींकते समय मुंह ढकें, बीमार व्यक्ति से दूरी बनाकर रखें, टीकाकरण कराएं

मेरे छह माह के बेटे को बुखार आ रहा है। इसके साथ ही नाक बहने व खांसी की शिकायत हो रही है। अस्पताल में भीड़ अधिक है-तनु वर्मा,

मैं अपने एक साल के बेटे को दिखाने आई हूं। बेटे को बुखार के साथ सिर में दर्द व सर्दी खांसी की शिकायत हो रही है-संगीता

इस समय इंफ्लूएंजा की दस्तक हो गई है। अस्पताल में सभी आवश्यक दवाएं मौजूद हैं। साफ- सफाई का ध्यान रखना आवश्यक है- डॉ. संजीव सक्सेना, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed