{"_id":"69235a2670be0a9ad0062527","slug":"kasganj-news-ganjdundwara-yoth-shot-dead-kasganj-news-c-175-1-kas1003-139893-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गोली मार युवक की हत्या नहर किनारे पड़ा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गोली मार युवक की हत्या नहर किनारे पड़ा मिला शव
विज्ञापन
फोटो22मृतक युवक आवेश का फाइल फोटो।
गंजडुंडवारा। एटा रोड पर गनेशपुर गांव के पास नहर किनारे रविवार की सुबह युवक का शव पड़ा मिला। युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। वह शनिवार की सुबह से लापता था। सूचना पर एएसपी, सीओ पटियाली ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। परिजन की ओर से अज्ञात पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
खरपरा गांव निवासी आवेश (20) शनिवार की सुबह 11 बजे घर से बाजार के लिए निकला था। काफी देर बाद तक वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन दिनभर खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। पिता हरिचंद्र ने बताया कि रविवार की सुबह वह गुमशुदगी की तहरीर देने कोतवाली गए थे। तब उन्हें गनेशपुर गांव के पास नहर किनारे शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर जाकर देखा तो वह उनके बेटे आवेश का निकला। उसकी मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। उन्होंने मकान निर्माण और नाली विवाद को लेकर कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। युवक की सिर में गोली मारकर हत्या की गई है। नहर किनारे शव मिलने की सूचना पर एसपी अंकिता शर्मा, एएसपी सुशील कुमार और सीओ पटियाली संदीप वर्मा ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड ने घटनास्थल से सबूत जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
एएसपी सुशील कुमार ने बताया कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। परिजन की ओर से अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस की टीमें जांच के लिए लगाई गई है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।