फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news ganjdundwara road accident death

Agra News: पुलिया से टकराई बाइक, नहर में गिरकर युवक की मौत

Sun, 24 Aug 2025 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
kasganj news ganjdundwara road accident death
अजूबर का फाइल फोटो।
गंजडुंडवारा। हापुड़ से दोस्त संग लौट रहे युवक की बाइक शनिवार की रात बारिश में फिसलने से एटा के ऑन घाट पर नहर की पुलिया से टकरा गई। इससे युवक उछलकर नहर में जा गिरा और उसकी मौत हो गई। जबकि बाइक में फंसकर दोस्त पुलिया पर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को नहर से बाहर निकलवाया और घायल दोस्त को अस्पताल भिजवाया। परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने के मना कर दिया। रविवार को युवक को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन

गांव गनेशपुर निवासी शादाब शेख भारतीय किसान यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष है। उन्होंने बताया कि छोटा भाई अबूजर (18) हापुड़ में एक प्राइवेट बैंक में काम करता था। वह हापुड़ से शनिवार की रात 8 बजे दोस्त अंकित के साथ बाइक से गांव लौट रहा था। इस दौरान एटा जनपद में ऑन घाट के पास नहर की पुलिया पर उसकी बाइक बारिश में फिसल गई। बाइक फिसलते हुए पुलिया की साइड से जा टकराई। इससे अबूजर उछलकर पुलिया से नीचे नहर में जा गिरा। जबकि दोस्त अंकित पुलिया पर बाइक में फंसकर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके घायल दोस्त अंकित को एटा के जिला अस्पताल भिजवाया। इसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से अबूजर की नहर में तलाश शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद रात करीब 11 बजे उसका शव नहर से बाहर निकाला जा सका। शादाब शेख ने बताया कि रविवार को अबूजर का शव गांव पहुंचा। दोपहर करीब 2 बजे उसके शव को दफन कर दिया गया। घायल दोस्त अंकित उसके साथ बैंक में काम करता है। उसका अभी इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed