फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news fertilizer licenece suspended

Agra News: एक खाद विक्रेता का लाइसेंस निरस्त, एक का निलंबित

Wed, 13 Aug 2025 12:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
kasganj news fertilizer licenece suspended
कासगंज। जिला कृषि अधिकारी ने खाद वितरण में मनमानी करने पर एक विक्रेता का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। जबकि एक विक्रेता के लाइसेंस को निलंबित किया गया है। वहीं तीन विक्रेताओं को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्रा ने बताया कि किसान खाद बीज भंडार न्योली के पास यूरिया उपलब्ध होने के बाद भी नहीं किया। दुकान को बंद करके चले गए। इसके चलते उनका लाइसेस निरस्त किया गया है। दुर्गा बीज भंडारअमापुर रोड सिढ़पुरा द्वारा वितरण में अनियमितता बरतने पर लाइसेंस निलंबित किया गया है।साथ ही तीन उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि उर्वरक वितरण की नियमित एवं गहन समीक्षा की जा रही है। यूरिया उपलब्ध होने के पश्चात भी यदि किसानों को निर्धारित दर पर नियमानुसार उर्वरक का वितरण नहीं किया जाता है तो विक्रेता के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई होगी और उपलब्ध स्टॉक को सीज करते हुई विधिक कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाएगी। किसानों को बिना टैगिंग के खाद दी जाए। जिले में खाद की कमी नहीं है।यूरिया 4946.700 मीट्रिक टन, डीएपी 3830.625 मीट्रिकटन, एनपीके.2303.170 मीट्रिकटन, एमओपी 357.65 मीट्रिकटन, एसएसपी 518.550 मीट्रिकटन स्टाॅक में मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed