फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news,dm kasganj,CMO dr anil kumar,DM cp singh,covid control room kasganj

डीएम ने कोविड कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, अनुपस्थिति कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश

Sun, 16 May 2021 10:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
kasganj news,dm kasganj,CMO dr anil kumar,DM cp singh,covid control room kasganj
कासगंज। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने रविवार देर सायं सीएमओ कार्यालय में संचालित एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का औचक निरीक्षण किया। जिसमें दो कर्मियों के अनुपस्थित होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अनुपस्थिति कर्मियों के एक दिन का वेतन रोकने तथा 3 दिन के अंदर उनसे स्पष्टीकरण लेने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कोविड समीक्षा करते हुये पाया कि जिले में तैनात की गईं रैपिड रैस्पोंस टीमें समय से रिपोर्टिंग नहीं कर रही हैं। इस पर भी उन्होंने नाराजगी व्यक्त की गई। उन्होंने कहा कि सभी आरआर टीमें अपने एमओआईसी के माध्यम से प्रतिदिन अनिवार्य रूप से रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। इसमें कोई भी लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुये कहा कि समस्त व्यवस्थायें बेहतर रखी जायें। ग्रामीण क्षेत्रों में सेंपलिंग बढ़ायें और प्रतिदिन सैम्पिल कलेक्शन की पोर्टल पर तत्काल फीडिंग कराई जाये। स्वस्थ हो रहे मरीजों की रिपोर्ट भी प्रतिदिन उपलब्ध करायें। कंट्रोल रूम तथा पोर्टल पर कोविड से संबंधित सभी सूचनायें अपडेट रखी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक बार टेस्टिंग और कांट्रेक्ट ट्रेसिंग कार्य में तेजी लायें। होम आइसोलेट मरीजों से निरंतर संपर्क में रहें और ठीक हो रहे मरीजों की पूरी जानकारी रखें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अनिल कुमार, डिप्टी सीएमओ एवं संबंधित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed