फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news dap fertilizer

राहत: आज जनपद में 857 एमटी डीएपी और पहुंच जाएगी

Mon, 14 Oct 2024 01:11 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
kasganj news dap fertilizer
कासगंज। डीएपी व एनपीके उर्वरक की कमी से जूझ रहे किसानों के लिए राहत भरी खबर है। डीएपी व एनपीके की रैक जनपद को मिली है। इस रैक से 857 मीट्रिक टन डीएपी व 435 मीट्रिक टन एनपीके उर्वरक जनपद को मिलेगा। यह उर्वरक जनपद में सोमवार तक पहुंच जाएगा। वितरण अगले दिन से शुरु किया जाएगा। सरसों एवं आलू की बुवाई के लिए किसानों को फास्फेटिक एवं पोटेशियम उर्वरकों की आवश्यकता है। इस दौरान डीएपी के लिए किसान परेशान हो रहा है। कृषि विभाग ने आवश्यकता के अनुसार ही फास्फेटिक और पोटेशियम उर्वरकों का क्रय कर फसल की बुवाई करने की सलाह दी है। अधिक उर्वरक से खेत की मिट्टी को भी नुकसान होता है। डीएपी और एनपीके उर्वरक की खेप का सहकारी व निजी गोदामों तक सोमवार को पहुंच जाएगी और उसका वितरण भी शुरु हो जाएगा।
विज्ञापन


यह है वर्तमान में उर्वरक के स्टॉक की स्थिति
- 1210 मीट्रिक टन डीएपी
- 2005 मीट्रिक टन एनपीके
- 387 मीट्रिक टन एसएसपी
- 803 मीट्रिक टन एमओपी

वर्जन
857 मीट्रिक टन डीएपी व 435 मीट्रिक टन एनपीके उर्वरक की रैक जनपद सोमवार तक पहुंच जाएगी। शीघ्र ही वितरण होगा किसानों को उर्वरक की कमी का सामना नहीं करना होगा। किसान डीएपी के स्थान पर एनपीके, एसएसपी, प्रोम, नैनो डीएपी का भी प्रयोग कर सकते हैं। यह अधिक घुलनशील होते हैं और कृषि की लागत भी कम होती है। - डॉ. अवधेश मिश्र, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed