फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news corona booster dose

कोरोना: छह लाख लोग हैं बूस्टर डोज से वंचित

Sat, 29 Apr 2023 12:07 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
kasganj news corona booster dose
कासगंज। जिले में कोरोना का खतरा लगातार बढ़ रहा है। जबकि जिले में छह लाख से अधिक लोगों को अभी बूस्टर डोज नहीं लगी है। वहीं 1.28 लाख लोगों को दूसरी डोज नहीं लगी है। जिले में ढाई माह से वैक्सीन की उपलब्धता नहीं है।जिले में इस समय कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। अब तक 111 लोग कोरोना से संक्रमित निकल चुके है। कोरोना की तीसरी लहर का असर वैक्सीनेशन की वजह से ही हल्का रहा। सभी लोगों का पूरा वैक्सीनेशन न हो पाने की वजह से कोरोना फैलने का खतरा बढ़ गया है। 12 से 14 साल की आयु के 3954 बच्चे ऐसे हैं जिनको कोरोना की दूसरी डोज नहीं लगी है। यही हाल 15 से 17 साल की आयु वर्ग का है। इस आयु के 10412 बच्चों को दूसरी डोज नहीं लगी है। 18 साल से ऊपर के जिन लोगों की दूसरी डोज लग चुकी है, उनमें से 597835 लोगों को बूस्टर डोज नहीं लगी है।
विज्ञापन

शासन से जिले के लिए कोरोना की जो वैक्सीन उपलब्ध कराई गई, वह 9 फरवरी को पूरी तरह से समाप्त हो गई। इसके बाद से कोरोना की वैक्सीन उपलब्ध नहीं कराई गई है। कोरोना का खतरा बढ़ने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। जो लोग वैक्सीनेशन लगवाने से वंचित हैं, वे टीका लगवाने के लिए परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केंद्रों पर टीका लगवाने के लिए पहुंचते हैं तो उनको निराशा ही हाथ लगती है।
विज्ञापन

आयु वर्ग पहली डोज-दूसरी डोज
12 से 14 वर्ष-64,008-60,054
15 से 17 वर्ष-1,06,558-96,146
18 प्लस-10,60,963-9,46,530
18 प्लस बूस्टर डोज 3,48695
शासन से कोरोना की वैक्सीन की इस समय सप्लाई नहीं दी जा रही। जिले में जो वैक्सीन उपलब्ध कराई गई वह पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है। - डाॅ. अवध किशोर प्रसाद, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed