फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news cms removed lady death case

Agra News: महिला की मौत के बाद अधीक्षक पर गिरी गाज, हटाया

Mon, 12 Aug 2024 02:47 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
kasganj news cms removed lady death case
कासगंज। गंजडुंंडवारा में प्रसव के बाद महिला की मौत की गाज चिकित्सा अधीक्षक व स्टाफ नर्स पर गिरी है। अधीक्षक का स्थानांतरण कर दिया गया है। जबकि तीनों स्टाफ नर्स को केंद्र से हटाने के साथ ही मानदेय रोकने की कार्रवाई की गई है। हरियाणा निवासी अशोक पाल की पत्नी ममता (25 ) अपने मायके गजौरा में आई हुई थी। प्रसव पीड़ा होने पर उसे स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। यहां प्रसव के बाद अधिक रक्त स्राव हो जाने से महिला की मौत हो गई थी। इस मामले में प्रथम दृष्टया जांच में प्रसव कराने वाली स्टाफ नर्स बेबी, अर्चना व एक अन्य दोषी पाई गई हैं। इसके बाद तीनों स्टाफ नर्स को स्वास्थ्य केंद्र से हटा दिया गया है। इन तीनों का वेतन रोक दिया गया है। तीनों नर्स संविदा के तहत तैनात हैं। अन्य कार्रवाई के लिए जिला स्वास्थ्य समिति को संस्तुति भेजी गई है। समिति स्टाफ नर्स की संविदा के संबंध में कार्रवाई करेगी। अधीक्षक डॉ. मुकेश को केंद्र से हटाकर पटियाली स्थानांतरित कर दिया गया है।
विज्ञापन


रात में हुआ पोस्टमार्टम
कासगंज। महिला का रात में ही पोस्टमार्टम कराया गया। सीएमओ की देखरेख में तीन डॉक्टर के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। सुबह पांच बजे के बाद महिला के शव को परिजन को सौंप दिया गया। शव को परिजन उसकी ससुराल हरियाणा ले गए।
विज्ञापन


वर्जन
महिला की मौत के मामले में अधीक्षक को स्थानांतरित कर दिया गया है। तीनों स्टाफ नर्स को हटाकर वेतन रोका गया है। स्टाफ नर्सों पर कार्रवाई के लिए जिला स्वास्थ्य समिति को लिखा गया है। - डॉ. राजीव अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed