फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news boy missing abduction

Agra News: रिश्तेदारी से लौट रहा किशोर लापता, अपहरण की आशंका

Mon, 09 Jun 2025 12:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
kasganj news boy missing abduction
लापता किशोर प्रिंस । - फोटो : परिजन
मोहनपुरा (कासगंज)। रिश्तेदारी में घूमने गया किशोर घर लौटते वक्त रास्ते से लापता हो गया। वह कासगंज बस स्टैंड से अज्ञात वाहन में सवार होकर लौट रहा था। इसके बाद उसका नंबर स्विच ऑफ हो गया। परिजन ने अपहरण की आशंका जताई है। मोहनपुरा चौकी और कोतवाली में तहरीर देकर किशोर की बरामदगी की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

कस्बा मोहनपुरा के गांव रामपुर निवासी सत्यप्रकाश का 16 वर्षीय पुत्र प्रिंस शनिवार की शाम करीब 5.30 बजे जनपद बदायूं के कछला स्थित अपनी बुआ के घर से लौट रहा था। वह रोडवेज बस में सवार होकर कासगंज बस स्टैंड पहुंचा। वहां से मोहनपुरा जाने के लिए किसी वाहन में सवार हुआ था। रात करीब 07.25 बजे उसकी पिता सत्यप्रकाश से अंतिम बार फोन पर बात हुई। उसने बताया कि वह अथैया चौराहे पर है, दस मिनट में घर पहुंच जाएगा। उसके बाद घर वालों का प्रिंस से कोई संपर्क नहीं हो सका। उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।
विज्ञापन

परिजन ने अनहोनी की आशंका पर कासगंज, अलीगढ़ और अन्य जगहों पर प्रिंस की तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। रविवार को पिता सत्यप्रकाश ने मोहनपुरा चौकी एवं कोतवाली कासगंज में गुमशुदगी दर्ज कराई। उन्होंने प्रिंस की बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed