फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news,bhakiyu swaraj

किसान यूनियन स्वराज का गठन किसानों, मजदूरों के उत्थान के लिए- कुल्दीप

Thu, 17 Jun 2021 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
kasganj news,bhakiyu swaraj
कासगंज। भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) की पंचायत पिथनपुर में आयोजित की गई। इस पंचायत के मुख्य अतिथि यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुल्दीप पांडे ने कहा कि किसान यूनियन स्वराज का गठन किसान और मजदूर के उत्थान एवं अधिकारों के संरक्षण के लिए हुआ है।
विज्ञापन

संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी का पहला दायित्व है कि वह पीड़ित, शोषित और उपेक्षित किसानों, मजदूरों की समस्याओं का समाधान कराएं। उन्होंने कहा कि आज राजनैतिक दल और उनके चुने हुए प्रतिनिधि किसान, मजदूरों को भूलकर अपना हित साधने में लग जाते हैं। ऐेसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि आम आदमी की समस्याओं के निवारण के प्रति ये जिम्मेदारी नहीं दिखाते। किसान पंचायत में काफी संख्या में किसानों ने यूनियन की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव ने पंचायत का संचालन किया और किसान यूनियन स्वराज के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि किसानों, मजदूरों की समस्याओं का समाधान सरकारें नहीं कर रहीं। इससे जनमानस बेहद परेशान है। यूनियन के कार्यकर्ता जहां भी शोषण देखें तो सबसे पहले टीम के साथ पीड़ितों आवाज बनें। पंचायत को प्रदेश प्रभारी आशीष पांडे, जिलाध्यक्ष एटा राहुल पाठक सहित अन्य किसान नेताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed