फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   KASGANJ NEWS ASTROLOGY NEWS

Agra News: रवि सहित पांच योगों में अंतिम सोमवार को बरसेगी भोले नाथ की कृपा

Mon, 19 Aug 2024 12:37 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
KASGANJ NEWS ASTROLOGY NEWS
कासगंंज। सावन का अंतिम सोमवार विशेष योग संयोग के लेकर आ रहा है। इस दिन रवि योग, सर्वार्थ सिद्धि, शोमन योग, सौभाग्य एवं चंद्रादित्य योग का संयोग बन रहा है। इसके साथ ही श्रावण और घनिष्ठा नक्षत्र भी इस दिन लग रहा है। भक्तों ने भोलेनाथ को मनाने के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बाजार से आवश्यक सामग्री की खरीदारी की। वहीं, उपवास के लिए फलाहार का सामान खरीदा।
विज्ञापन


ज्योतिष की मानें तो सावन के अंतिम सोमवार को रवि योग सुबह 5:53 बजे से सुबह 8:10 बजे तक रहेगा। रवि योग को शुभ कार्य, व्रत, पूजा आदि के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। इस योग में किए पूजा-पाठ से मान-सम्मान और धन-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है। इसी समय सर्वार्थ सिद्ध योग भी रहेगा। जबकि शोभन योग सूर्याेदय से लेकर रात 12:47 बजे तक रहेगा। इसके अलावा शुक्रादित्य व सौभाग्य योग रहेगा। भक्तों में सावन के अंतिम सोमवार को लेकर उत्साह है। पूर्व संध्या से ही भक्त तैयारियों में जुट गए। शिव भक्तों ने पूजा-अर्चना के सामान की बाजार से खरीदारी की। बाजार से व्रत रखने के लिए सामान खरीदा गया।
विज्ञापन



इस तरह से करें भोलेनाथ की पूजा

ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान व ध्यान से निवृत होकर हाथ में अक्षत लेकर व्रत का संकल्प करना चाहिए। इसके बाद पास के शिवालय में जाकर शिवलिंग पर गंगा जल, बेल पत्र, सुपारी, फूल, फल, भांग, धतूरा आदि पूजा की चीजें अर्पित करें और विधिविधान के साथ शिव पूजा करें। सोमवार व्रत में कथा सुनना अनिवार्य माना जाता है। कथा सुनने के बाद शिव मंत्रों का जप करें और प्रार्थना करें। इसके बाद प्रदोष काल में भी शिव पूजन करें और मंत्रों का जप करते हुए आरती उतारें।
विज्ञापन
विज्ञापन




- सावन मास के अंतिम सोमवार को रवि योग सहित अन्य योगों का संयोग बनना बन रहा हैं। इस योग के बनने से भक्तों पर भोले बाबा की विशेष कृपा रहेगी- मुकुंद बल्लभ भट्ट, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed