फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news: another fake teacher exposed after anamika shukla case in uttar pradesh

अनामिका शुक्ला जैसा एक और मामला, कासगंज में अब ‘प्रीती’ की तलाश शुरू

Wed, 17 Jun 2020 12:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 17 Jun 2020 12:08 AM IST
सार

  • प्रदेश के दो जिलों में प्रीती के नाम से नौकरी कर रहीं थीं फर्जी शिक्षिकाएं
  • शासन के निर्देश पर बीएसए ने शुरू कराई केजीबी स्कूलों में जांच

विज्ञापन
kasganj news: another fake teacher exposed after anamika shukla case in uttar pradesh
फर्जी शिक्षिका प्रकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूरे प्रदेश में अनामिका शुक्ला के नाम से हुए फर्जीवाड़े की जांच अभी चल ही रही है। इस बीच अब प्रीती यादव की खोज शुरू हो गई है। दो जिलों में मैनपुरी की प्रीती यादव के नाम से फर्जी शिक्षिकाएं मिलने के बाद खलबली मच गई है। कासगंज की बीएसए अंजलि अग्रवाल ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय के डीसी को पत्र जारी कर तलाश शुरू करने को कहा है। 
विज्ञापन


अनामिका शुक्ला के दस्तावेजों के आधार पर प्रदेश के कई जिलों में फर्जी शिक्षिकाएं नौकरी करती रहीं। इस दौरान कासगंज में भी एक फर्जी शिक्षिका की गिरफ्तारी हुई। अब मैनपुरी जनपद की प्रीती यादव के दस्तावेजों पर आजमगढ़ व जौनपुर जिले के कस्तूरबा विद्यालयों में दो फर्जी शिक्षिकाएं मिली हैं। ऐसे में अब प्रीती के नाम को लेकर भी कासगंज शिक्षा विभाग सतर्क हो गया है। 
विज्ञापन

बीएसए ने शुरू कराई जांच

बीएसए अंजली अग्रवाल ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के जिला समन्वयक गौरव सक्सेना को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि सभी कस्तूरबा विद्यालयों में वार्डन और शिक्षिकाओं की जांच करें। प्रीती यादव के नाम कोई शिक्षिका या वार्डन पाई जाए तो उसकी जानकारी जुटाएं। बीएसए के निर्देश पर डीसी ने जांच शुरू कर दी है। 


- कासगंज जिले में आठ कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हैं। 
- इन विद्यालयों में 64 वार्डन और शिक्षिकाएं कार्यरत हैं। 

बीएसए अंजली अग्रवाल ने बताया कि प्रीती यादव के नाम से फर्जी नियुक्तियों का मामला कुछ जिलों में पकड़ा गया है। कासगंज में भी शासन के निर्देश पर प्रीती यादव के नाम से वार्डन और शिक्षिकाओं  की जानकारी कराई जा रही है। डीसी बालिका शिक्षा को निर्देश दे दिए हैं। जांच कराई जा रही है। 




अनामिका प्रकरण से संबंधित अन्य खबरें: 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed