फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news,amampur kasganj,Gram panchayats,vikaskhand amampur,gram pradhan sammelan,ratnesh kashyap

जिला पंचायत अध्यक्ष बोलीं- कार्य योजना बनाकर प्रधान गांवों मे कराएं विकास कार्य

Sat, 16 Oct 2021 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
kasganj news,amampur kasganj,Gram  panchayats,vikaskhand amampur,gram pradhan sammelan,ratnesh kashyap
अमांपुर में आयोजित प्रधानों के एक दिवसीय प्रशिक्षण में प्रधानों को प्रशस्ति प्रत्र वितरित करती - फोटो : KASGANJ
कासगंज। विकास खंड अमांपुर में प्रधानों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। ग्राम प्रधानों को ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों से संबंधित जानकारियां दी गईं। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि ग्राम प्रधान अपने क्षेत्र में विकास कार्य प्राथमिकता से कराएं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप ने कहा कि प्रधान गांव के विकास की मजबूत कड़ी है। गांव का विकास होगा तभी प्रदेश व देश का विकास होगा। ग्राम प्रधान अपने गांव के विकास की कार्य योजना तैयार कर गांव में विकास कार्यों को प्राथमिकता से कराएं।। पात्र ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित कराएं। डीपीआरओ देवेंद्र सिंह ने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई कर कीट नाशक दवाओं का छिड़काव कराएं।
विज्ञापन

गांव में कहीं भी जल भराव की स्थिति पैदा न होने दें। लखनऊ से आए मास्टर ट्रेनर रामप्रकाश चौहान, सीमा चौधरी, अशोक कुमार सिंह ने ग्रामीणों को लाभ दिलाने वाली योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही केंद्रीय वित्त, राज्य वित्त, स्वच्छ भारत मिशन सहित अन्य जानकारियां भी ग्राम प्रधानों को दी। प्रशिक्षण लेने वाले ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सहायक विकास अधिकारी रामनिवास वर्मा, प्रधान शिव कुमार, आराम सिंह, देव सिंह, सरिता देवी, पुष्पलता, कृष्णा देवी सहित अन्य प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed