फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj hindi news

सहूलियत-फसलों पर बरसी बूंदाबांदी की संजीवनी

Thu, 04 Feb 2021 10:14 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
kasganj hindi news
कासगंज में एक खेत में होती गेहूं की फसल - फोटो : KASGANJ
कासगंज। बृहस्पतिवार सुबह बूंदाबांदी से गेहूं-जौ की फसलों को संजीवनी मिल गई। फसलों को बौछारी सिंचाई का लाभ मिल गया है। इस सिंचाई से फसलों की ग्रोथ तेजी के साथ होती है। किसानों के चेहरे पर बूंदाबांदी से खुशी छा गई है।
विज्ञापन

गेहूं और जौ की फसल में सिंचाई प्रबंधन बेहद महत्वपूर्ण है। रबी की इन फसलों को सबसे अधिक लाभ बौछारी सिंचाई से होता है। वैसे तो जिले में कुछ ही किसानों के पास बौछारी सिंचाई के यंत्र हैं, लेकिन बारिश प्रत्येक खेत को बौछारी सिंचाई दे देती है। सुबह बादल छाए और फिर बूंदाबांदी के साथ रिमझिम बारिश हो गई।
विज्ञापन

इस बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। क्योंकि इन दिनों गेहूं जौ की फसलों को द्वितीय सिंचाई की जरूरत दिखाई दे रही थी। कुछ हद तक यह जरूरत अब पूरी हो गई है। किसानों को सिंचाई की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। विशेषज्ञ बताते हैं कि बौछारी सिंचाई होती है। उससे पत्तियों से जड़ तक पानी पहुंच जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
- हल्की बारिश हुई है। जिससे फसलों को सिंचाई का लाभ मिला है। यह बारिश फसलों के लिए बेहद फायदेमंद है। किसान जरूरत के अनुसार यूरिया की टॉप ड्रेसिंग भी करें। - सुमित चौहान, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed