फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj four children injured in bomb blasts

कासगंज में कॉलेज के मैदान में फटा बम, चपेट में आकर 4 बच्चे घायल

Sat, 14 Apr 2018 09:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज Updated Sat, 14 Apr 2018 09:43 AM IST
विज्ञापन
kasganj four children injured in bomb blasts
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यूपी में कासगंज जिले एक कॉलेज के मैदान में कुएं के अंदर देसी बम फट गया है। इसकी चपेट में आकर क्रिकेट खेल रहे चार बच्चे घायल हो गए हैं।  
विज्ञापन


बम फटने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े और घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर स्थानीय पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल की।

पटियाली कस्बा में एसबीआर इंटर कॉलेज का मैदान है। जहां बच्चे रोज क्रिकेट खेलते हैं। शुक्रवार को भी बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। गेंद करीब 15 फीट गहरे सूखे कुएं के अंदर चली गई। 

kasganj four children injured in bomb blasts
जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
तभी अंकुश (13) पुत्र गोविंद सिंह नाम का बालक गेंद को कुएं से निकालने के लिए चला गया। उसका पैर कुंए के अंदर पड़े बम पर पड़ा। इससे तेज धमाका हुआ। 

बताया गया कि अंकुश बम के प्रेशर से कुंए के बाहर आ गया। वहीं कुंए के बाहर खड़ा अंकुश भाई करण (13), गगन (15) पुत्र सुखलाल और आशीष्ा (13) पुत्र अकीरे यादव घायल हो गए। 

धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े और घायल बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचे। जहां उन्हें भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed