फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasganj Five Covid Patients Died At 17 May

कासगंज में कोरोना: संक्रमण से पांच लोगों की हुई मौत, 14 नए पॉजिटिव मरीज मिले

Tue, 18 May 2021 12:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 18 May 2021 12:13 AM IST
सार

कोरोना महामारी से अब तक जिले में 126 मौतें हो चुकी हैं। लगातार हो रही मौतों से लोगों में डर है।

विज्ञापन
Kasganj Five Covid Patients Died At 17 May
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कासगंज में सोमवार को कोरोना पॉजिटिव पांच लोगों की मौत हो गई। कोरोना महामारी से अब तक जिले में 126 मौतें हो चुकी हैं। लगातार हो रही मौतों से लोगों में डर है। वहीं सोमवार को 14 नए कोरोना संक्रमित सामने आए। जिससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 4102 पर पहुंच गया। विभाग ने संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया है।

विज्ञापन


शहर की चित्र गुप्त कॉलोनी निवासी देवरिषी कोरोना संकमित थे। वह होम आइसोलेशन में चल रहे थे, लेकिन हालत बिगड़ने के बाद तीन दिन पहले उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालत में सुधार न होने के बाद उनको जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया। जब परिजन उनको इलाज के लिए दिल्ली लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में मौत हो गई। वहीं सिढ़पुरा के नौगांव निवासी पन्नालाल (72) पुत्र सूबेदार की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सुबह उनकी मौत हो गई। सिढ़पुरा के चंद्रपुर निवासी तुलाराम (65)  पुत्र सुखपाल के कोरोना संक्रमित मिलने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


ढोलना के मोहम्मदपुर निवासी अर्जुन (61) पुत्र सुम्मेर सिह के कोरोना संक्रमित मिलने पर गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उनकी दोपहर में मृत्यु हो गई। शहर के मोहल्ला मोहन निवासी बाबूलाल (55) पुत्र पन्नालाल ने भी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

14 नए संक्रमित मिले
कोरोना की रफ्तार अब कमजोर पड़ने लगी है। विभाग के द्वारा कराई गई जांच में मात्र 14 लोग ही संक्रमित निकले। संक्रमितों के सामने आने के बाद विभाग की टीम सक्रिय हो गई। टीमों के द्वारा संक्रमितों को आइसोलेट करने के साथ ही संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार की जा रही है।

कोरोना से जिला अस्पताल में चार मौतें हुई हैं। जबकि एक मरीज की बाहर ले जाते समय मौत की जानकारी मिली है। वहीं 14 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।  -डॉ. अनिल कुमार, सीएमओ।

ये भी पढ़ें-
प्यार के आगे झुका परिवार: प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे, पुलिसकर्मी बने बराती
बेटे पर चलाया नश्तर: फिरोजाबाद में पिता ने मासूम का रेता गला, मंदिर में घटना को दिया अंजाम, खुद को भी किया घायल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed