फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasganj: Difficult journey on the dilapidated road of Kisrauli

कासगंज : किसरौली की जर्जर सड़क पर मुश्किलों भरा सफर

Mon, 28 Nov 2022 10:59 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 10:59 PM IST
विज्ञापन
Kasganj: Difficult journey on the dilapidated road of Kisrauli
कासगंज में किसरोली के निकट जर्जर हुई सड़क से गुजरते बाइक सवार । - फोटो : KASGANJ
कासगंज। किसरौली रोड पर सड़क जर्जर हो चुकी है। जिससे यहां से होकर गुजरने वालों वाहनों में सवार लोगों को हिचकोले लगते हैं। वहीं वाहन चालकों को वाहन चलाने में खासी परेशानी होती है। दोपहिया वाहन चालकों के गड्ढों के चलते गिरकर चोटिल होने की आशंका बनी रहती है। वहीं बारिश के दौरान दिक्कतें और ज्यादा बढ़ जाती हैं।
विज्ञापन

कासगंज से किसरौली तक का यह मार्ग लगभग 10 किलोमीटर हैं। इस मार्ग पर ग्राम नगला बैनी, फरीदपुर, वाहिदपुर खालसा, नगला भूरा, नरौली, कैंड़ी, नमैनी, किसरौली, इस्माइलपुर, सौबतभूड़ सहित लगभग 16 ग्रामों के फसलों को बेचने के लिए मंडी आते हैं। वहीं विभिन्न कार्यों के ग्रामीणों को जिला मुख्यालय भी आना होता है। जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं अलीगढ़ जनपद के दादों, सांकरा, अल्लीपुर बरबारा, पचलाना जेल जाने के लिए भी लोग इसी मार्ग से गुजरते हैं।
विज्ञापन

किसरौली के समीप सरकारी आईटीआई भी है। जहां प्रतिदिन प्रशिक्षु प्रशिक्षण के लिए जाते हैं। गांव के लोग बीमार और गर्भवती महिलाओं को कासगंज अस्पताल तक लाने में काफी परेशानी होती है। बारिश के दिनों में मार्ग से गुजरने वालों की दिक्कतें और अधिक बड़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां हैं सबसे अधिक खराब सड़क
कासगंज-किसरौली रोड लगभग 10 किलोमीटर जर्जर हो रहा है। जगह-जगह गिट्टियां उखड़ रही हैं और गड्ढे हो रहे हैं। लेकिन नगला बैनी, फरीदपुर, नरौली, किसरौली के समीप बड़े गड्ढे ओर सड़क पूरी तरह से उखड़ी है। जहां दिक्कतें अधिक हैं।
गड्ढा मुक्ति अभियान की समय सीमा भी हो रही है समाप्त
प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा सभी सड़कों को गड्ढा मुक्ति करने के लिए निर्देश दिए गए थे। जिसकी समय सीमा 30 नवंबर तक रखी गई थी। लेकिन अब समय सीमा समाप्त होने में एक दिन ही बचा है। ऐसे में किसरौली मार्ग गड्ढा मुक्ति कैसे होगा इस पर प्रश्न चिन्ह लगा है।

सड़क के निर्माण के संबंध में पीडब्ल्यडूी के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया जाएगा। जिसके बाद मार्ग को ठीक कराकर लोगों को समस्या से निजात दिलाया जाएगा।
- एके श्रीवास्तव, एडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed