फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasganj depot stood first in the division

Agra News: मंडल में प्रथम रहा कासगंज डिपो

Fri, 17 Jan 2025 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 17 Jan 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Kasganj depot stood first in the division
कासगंज। अंकों के आधार पर रैकिंग में कासगंज रोडवेज निगम मंडल में प्रथम रहा। इसके लिए एआरएम को 3100 और वर्कशॉप के जूनियर फोरमैन को 2100 रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में देकर सम्मानित किया गया। निगम के अपर प्रबंधक निदेशक ने प्रोत्साहन योजना के प्रचार-प्रसार के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

निगम की तरफ से प्रोत्साहन योजना लागू की है। इस योजना के तहत क्षेत्रीय प्रबंधक, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एवं फोरमैन सहित निगम के चालक-परिचालकों को सम्मानित किया जाता है। योजना के तहत आय में वृद्धि, ईंधन में बचत और बीते वर्ष की तुलना में आय में बढ़ोत्तरी को देखा जाता है। इस तरह से नवंबर माह 2024 में कासगंज डिपो योजना के मानकों पर खरा उतरा।
विज्ञापन

एआरएम के अनुसार नवंबर माह 2024 में डिपो की आय में वृद्धि तो हुई ही, साथ ही साथ ईंधन में बचत हुई, गत वर्ष के सापेक्ष आय में भी वृद्धि दर्ज की गई। मूल्यांकन में कासगंज डिपो पूरे मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर प्रबंध निदेशक राम सिंह वर्मा ने कासगंज के क्षेत्रीय प्रबंधक ओम प्रकाश को 3100 एवं वकॅशॉप के जूनियर फोरमैन को 2100 रुपये प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया है।

अपर प्रबंध निदेशक ने निर्देश दिए हैं कि क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा अपने अपने अधीनस्थ अधिकारी, उपाधिकारी प्रोत्साहन योजना से अवगत कराया जाए। मासिक प्रोत्साहन योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए हैं। जिससे अन्य अधिकारी व कर्मचारी प्रेरित हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed