{"_id":"5a9d6b014f1c1b5e6e8b8a4e","slug":"kasganj-death-of-farmer-causes-of-crop-damage","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फसल पर बरसा आसमानी कहर, बर्बादी देखकर गई किसान की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल पर बरसा आसमानी कहर, बर्बादी देखकर गई किसान की जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
Updated Mon, 05 Mar 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
बर्बाद फसल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज जिले में रविवार शाम आई आंधी और तेज बारिश ने फसल को बर्बाद कर दिया। फसल बर्बाद होते देख एक किसान की खेत पर ही हार्ट अटैक से मौत हो गई।
सहावर तहसील क्षेत्र के गांव सैलई निवासी किसान उदयवीर (52) पुत्र ईश्वरी प्रसाद रविवार शाम बारिश थमने के बाद अपने खेत देखने पत्नी चरन देवी के साथ गए थे।
गेहूं और सरसों की फसल खेतों में गिरी देखकर वह सदमे में आ गए और खेत में ही वह अचेत हो गए। पत्नी चरन देवी की चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए।

मृतक उदयवीर
- फोटो : अमर उजाला
उदयवीर को आनन-फानन में जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि उदयवीर बेहद गरीब थे। उनके पास कुल ढाई बीघा जमीन है।
शेष 18 बीघा जमीन वह पट्टे पर लेकर खेती करते थे। खेतीबाड़ी के अलावा वह मजदूरी के लिए शहर में भी जाता था। पुत्र सोनू ने बताया कि फसल की बर्बादी देखकर पिता की मौत हुई है।
इसके बाद मृतक किसान के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहसील प्रशासन किसान की मौत के मामले की जांच-पड़ताल कर रहा है।