फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj custody death Human Rights Commission registers case against Kasganj police

हिरासत में अल्ताफ की मौत: मानवाधिकार आयोग ने कासगंज पुलिस के खिलाफ दर्ज किया मामला

Sat, 13 Nov 2021 01:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 13 Nov 2021 01:24 PM IST
सार

कासगंज में पुलिस हिरासत में हुई अल्ताफ की मौत के मामले में मानवाधिकार आयोग ने पुलिस के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। आयोग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
kasganj custody death Human Rights Commission registers case against Kasganj police
कासगंज: अल्ताफ की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र के नगला सैय्यद निवासी अल्ताफ (22) पुत्र चांद मियां की मंगलवार शाम पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। जिला रामपुर निवासी आरटीआई एक्टिविस्ट दानिश खान ने 10 नवंबर को मामले की शिकायत राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को ऑनलाइन भेजी थी। 

विज्ञापन


दानिश ने बताया कि अल्ताफ टाइल्स लगाने का काम करता था। एक घर में वह टाइल्स लगाने का काम कर रहा था। आरोप है कि उसी परिवार की लड़की लापता हो गई थी। परिजनों ने इसका आरोप अल्ताफ पर लगाया था। पुलिस ने 8 नवंबर को अल्ताफ को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


आरोप है कि पुलिस की पिटाई से अल्ताफ की मंगलवार को मौत हो गई। षडयंत्र के तहत पुलिस ने इसे आत्महत्या दर्शाने की कोशिश की। दानिश ने बताया कि मानवाधिकार आयोग ने मामले में पुलिस के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सीबीआई जांच कराना जरूरी : अब्दुल हफीज
सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने पुलिस हिरासत में अल्ताफ की मौत के मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हिरासत में मौत के लिए शासन प्रशासन जिम्मेदार है। अल्ताफ की मौत की सीबीआई जांच होनी चाहिए। आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए। उन्होंने शासन से पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये आर्थिक मुआवजा देने की मांग की।

एसआईटी से जांच कराने की मांग 
पुलिस हिरासत में अल्ताफ की मौत के मामले में न्यायिक और विशेष जांच की मांग तेज होती जा रही है। अब मुंबई के एक अधिवक्ता ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय को पत्र याचिका भेज कर विशेष जांच दल के गठन की मांग की।

मुंबई हाईकोर्ट के अधिवक्ता ने पत्र याचिका में अपना नाम स्पष्ट नहीं किया है, लेकिन उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट को भेजी याचिका में लिखा है कि वह ट्रेन में यात्रा के दौरान यह पत्र याचिका लिख रहे हैं। इसलिए हार्ड कॉपी उपलब्ध कराने में असमर्थ हैं। अधिवक्ता ने अपने पत्र में लिखा है कि कासगंज में पुलिस हिरासत में हुई अल्ताफ की मौत झकझोरने वाली है। 

उन्होंने एक अन्य मामले का हवाला दिया है। इसमें सुप्रीम कोर्ट द्वारा इसी तरह के मामले में आरोपियों को दंडित किए जाने का जिक्र है। अधिवक्ता ने उच्च न्यायालय से अनुरोध किया है कि वह इस मामले में विशेष जांच दल गठित करें। जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

बेटे की मौत की हो सीबीआई जांच- परिजन
अल्ताफ की मां फातिमा ने अब मामले में सीबीआई जांच की मांग उठाई है। उन्होंने कहा है कि स्थानीय स्तर पर की जाने वाली जांच में उन्हें भरोसा नहीं है। इसलिए मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed